Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान

    1 hour ago

    जयपुर। जयपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से कुश शर्मा और राष्ट्रपति अवार्डी शुभम ने मानसरोवर के

    क्षेत्र,दुर्गापुरा महारानी फ़ार्म और सिविल लाइन सहित कई बस्तियों में पहुंचकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। अभियान के दौरान लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। कुश शर्मा और शुभम ने स्थानीय लोगों से कहा कि एक-एक वोट लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने पात्र मतदाताओं से बिना किसी दबाव के अपने विवेक से मतदान करने का आह्वान किया।

    कुश शर्मा ने कहा नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र की जमीनी व्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे। मानसरोवर, सिविल लाइन सहित विभिन्न बस्तियों में जाकर लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया किया। राष्ट्रपति अवार्डी शुभम ने भी लोगों से मतदान के दिन अपने घरों से निकलकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाने की अपील की।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    3477 गोशालाओं में से 3207 गोशालाओं के अनुदान की वित्तीय स्वीकृति जारी

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment