Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अंग प्रत्यारोपण प्राप्तकर्ताओं और अंगदाताओं ने क्रिकेट के मैदान पर दिया जीवन का संदेश

    2 hours ago

    चैंपियंस ऑफ लाइफ क्रिकेट कप-2026 का जयपुर में आयोजन, जगदीश चंद्र और विधायक गोपाल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल

    जयपुर। अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अंग प्रत्यारोपण के बाद भी स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन जीने का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार को जयपुर में ‘चैंपियंस ऑफ लाइफ क्रिकेट कप-2026’ का आयोजन किया गया। राजस्थान में पहली बार आयोजित इस विशेष क्रिकेट प्रतियोगिता में अंग प्रत्यारोपण प्राप्तकर्ताओं और जीवित अंगदाताओं ने क्रिकेट के माध्यम से समाज को जीवन बचाने और मानवता की सेवा का संदेश दिया।

    सोसाइटी फॉर ट्रांसप्लांट एथलीट्स ऑफ राजस्थान (स्टार) की ओर से रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056 के सहयोग से रेलवे अस्पताल के पीछे स्थित जयपुर डिवीजन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के क्रिकेट मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के सीएमडी जगदीश चंद्र, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, भावना जगवानी और समाजसेवी राजीव अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

    जगदीश चंद्र ने अंगदान के लिए जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अंगदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का महान कार्य है। उन्होंने समाज के अधिक से अधिक लोगों से इस विषय पर जागरूकता फैलाने और मानवता की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

    विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि अंगदान मानवता, संवेदनशीलता और परोपकार का उत्कृष्ट उदाहरण है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ लोगों को दूसरों का जीवन बचाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि अंग प्रत्यारोपण के बाद खिलाड़ियों का मैदान पर उतरना उनके साहस, आत्मविश्वास और जीवटता का प्रतीक है। उन्होंने अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाली ऐसी पहलों को व्यापक जनसमर्थन देने की आवश्यकता पर बल दिया।

    डॉ. गिरवर शर्मा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना और यह संदेश देना है कि अंग प्रत्यारोपण के बाद भी उचित चिकित्सकीय देखभाल के साथ व्यक्ति सक्रिय जीवन जी सकता है। खेलों के माध्यम से प्रत्यारोपण प्राप्तकर्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

    हर्षवर्धन ने कहा कि ट्रांसप्लांट खिलाड़ियों को खेलों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए प्रेरित करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।

    ललित शर्मा ने कहा कि अंगदान किसी व्यक्ति और उसके परिवार के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है। ऐसे आयोजनों से समाज में अंगदान के प्रति सकारात्मक वातावरण बनता है और अधिक लोग इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित होते हैं।

    आयोजन को ऑर्गन इंडिया, सीके बिड़ला अस्पताल, मोहन फाउंडेशन जयपुर सिटिजन फोरम और जयपुर डिवीजन स्पोर्ट्स एसोसिएशन (भारतीय रेलवे) का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से अंगदान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्यारोपण प्राप्तकर्ताओं को खेलों के जरिए प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

    कार्यक्रम में समाजसेवी भावना जगवानी , राजीव अरोडा , नवीन महाजन, अजय गुप्ता, कनिष्का जैन समेत अनेक रोटेरियन मौजूद रहे ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    संघ का उद्देश्य समाज को संगठित कर, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए भारत को परम वैभव की ओर ले जाना: जसवंत खत्री
    Next Article
    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में सजी ‘नव्यायन डांडिया नाइट’, गरबा-डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियों पर झूमे विद्यार्थी

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment