Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में सजी ‘नव्यायन डांडिया नाइट’, गरबा-डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियों पर झूमे विद्यार्थी

    2 hours ago

    सुर, ताल और जोश के संग बियानी के मंच पर सजा गरबा-डांडिया का रंग

    जयपुर। बियानी ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज में हर साल की तरह इस वर्ष भी भव्य डांडिया नाइट 'नव्यायन' का आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पारंपरिक गुजराती परिधानों में सज-धज कर गरबा और डांडिया की धुनों पर थिरकते हुए उत्साह का प्रदर्शन किया।

    कार्यक्रम में बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की चेयरपसर्न व आयोजक पुष्पा बियानी , चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी, डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी सहित समस्त बियानी परिवार ने मां दुर्गा की आरती कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

    इस अवसर पर आयोजक कॉलेज के चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी, डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी एवं प्रिंसिपल व डीन डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल ने मुख्य अतिथि मंजू शर्मा (सांसद, जयपुर), विशिष्ट अतिथि राजेंद्र सिंह शेखावत (प्रदेश संयोजक, इंटेलेक्चुअल सेल, भाजपा), एसएचओ सज्जन सिंह ( विद्याधर नगर), उमेश सोनी (अध्यक्ष, ईसीएमएस), उर्मिला रांका (ट्रस्टी सदस्य, जेआरएचडीटी), कृष्ण कुमार राठी (माहेश्वरी समाज), राजीव सिंह परिहार, अजय भार्गव, अजीत सिंह, कमला बिहानी एवं सुजाता बाहेती सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

    वहीं कार्यक्रम में जज के रूप में सुमन शर्मा (निदेशक, डांस स्पेस स्टूडियो) एवं निखिल टेलर (कोरियोग्राफर) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने, रचनात्मकता को बढ़ावा देने तथा उनमें आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    वहीं, हरे कृष्ण महामंत्र पर आधारित भक्तिमय नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही छात्राओं ने ढोली तारों ढोल,ब्रज लाडीला श्रीनाथ जी ने खम्मा रे खम्मा, राधा कैसे न जले, कमरिया, सब तेरो सांवरिया सेठ, मेरा तो कुछ भी नहीं और नगाड़े संग ढोल बाजे जैसे लोकप्रिय गीतों पर रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। छात्राओं की शानदार नृत्य शैली, आकर्षक भाव-भंगिमाओं, बेहतरीन तालमेल और उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

    इस शुभ अवसर पर को -स्पोंसर राजश्री टेक्सटाइल (रेमंड्स), गौ सेवा, सेंटर फॉर साइट, सम्यक ज्वेलर्स, कोजागिरी बाय धागा, बबल डबल, कलाक्षा – द हेयर सैलून, डांस स्पेस स्टूडियो, विज़डम क्लासेज़ के अतिरिक्त कई मीडिया पार्टनर और बियानी टीवी, रेडियो सेल्फी 90.8 व बियानी टाइम्स के सहयोग द्धारा किया गया।

    कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन बियानी गर्ल्स बी.एड कॉलेज द्वारा किया गया। एंकरिंग की भूमिका अस्सिटेंट प्रोफेसर कुसूम सैनी और भारती शर्मा ने प्रभावशाली रूप से निभाई।

    कार्यक्रम के समापन पर बेस्ट परफॉर्मेंस, बेस्ट कॉस्ट्यूम और बेस्ट स्टाइल जैसी विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में डीन व प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    अंग प्रत्यारोपण प्राप्तकर्ताओं और अंगदाताओं ने क्रिकेट के मैदान पर दिया जीवन का संदेश
    Next Article
    भांकरोटा जैन मंदिर का दो दिवसीय वार्षिक मेला संपन्न, श्रद्धालुओं ने किए पार्श्वनाथ भगवान के कलशाभिषेक एवं विधान पूजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment