Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अग्रवाल पी.जी. कॉलेज में एससी/एसटी शिकायत निवारण समिति का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    1 hour ago

    जयपुर। अग्रवाल पी.जी. कॉलेज, जयपुर में एससी/एसटी शिकायत निवारण समिति के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए “SC/ST Grievance Redressal Mechanism and Student Support System” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिकायत निवारण प्रक्रिया, छात्र सहायता व्यवस्था तथा समान अवसरों के प्रति जागरूक करना था।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.एल. देवन्दा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध शैक्षणिक एवं सहायता सुविधाओं का लाभ उठाने तथा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उचित माध्यम अपनाने हेतु प्रेरित किया।

    कार्यक्रम का मंच संचालन एससी/एसटी शिकायत निवारण समिति की समन्वयक डॉ. शोभा चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समिति की भूमिका और छात्र सहायता व्यवस्था से परिचित कराया।

    समिति के सदस्य डॉ. राजेश वर्मा ने विद्यार्थियों को समिति की कार्यप्रणाली, शिकायत निवारण की प्रक्रिया तथा विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान में समिति की भूमिका के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी समस्याएँ उचित माध्यम से समिति तक पहुँचाने के लिए प्रोत्साहित किया।

    कार्यक्रम में समिति के सदस्य डॉ. शोभा चतुर्वेदी, डॉ. राजेश वर्मा, मनीष कुमार शर्मा, राजेन्द्र चौधरी, प्रवीण गुप्ता एवं श्री अक्षय शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की तथा अपनी जिज्ञासाएँ और विचार साझा किए।

    कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को शिकायत निवारण व्यवस्था, छात्र सहायता एवं समान अवसरों के महत्व के बारे में जानकारी मिली। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों की सहभागिता और सकारात्मक संवाद के साथ हुआ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    The Echoes of Silence' (ख़ामोशी की गूंज) के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया
    Next Article
    खंडेलवाल समाज ने किया सभापति आशीष दुसाद का भव्य स्वागत

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment