Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    The Echoes of Silence' (ख़ामोशी की गूंज) के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया

    45 minutes ago

    आज शिक्षा संकुल, जयपुर में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा, समाध्यक्ष शशि भूषण शर्मा एवं पदाधिकारी पवन कुमार शर्मा द्वारा ज्ञानसंजीवनी (ट्रस्ट) द्वारा प्रस्तुत फिल्म 'The Echoes of Silence' (ख़ामोशी की गूंज) के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया।

    यह फिल्म वर्तमान समय की बेहद संवेदनशील और ज्वलंत समस्याओं — मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) एवं नशामुक्ति पर आधारित है। पोस्टर विमोचन के अवसर पर ज्ञानसंजीवनी की निदेशक डॉ. साधना एवं फिल्म निर्देशक माधव शर्मा ने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह फिल्म समाज और युवाओं को जागरूक करने का एक प्रयास है।

    20 अक्टूबर (दशहरा) को होगी रिलीज़:

    फिल्म मेकर्स ने इस दौरान फिल्म की रिलीज़ डेट की भी घोषणा की। यह फिल्म आगामी 20 अक्टूबर को दशहरा के पावन अवसर पर रिलीज़ की जाएगी। दशहरे के दिन इसे रिलीज़ करने का उद्देश्य समाज से मानसिक अवसाद और नशे जैसी बुराइयों के अंत का संदेश देना है।

    इस अवसर पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने फिल्म की थीम की सराहना की और पूरी टीम को इसकी सफलता के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं!

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    निर्मला ऑडिटोरियम में पुरुलिया छऊ नृत्य की शानदार प्रस्तुति, विद्यार्थियों ने सीखी भारतीय लोक संस्कृति की बारीकियाँ
    Next Article
    अग्रवाल पी.जी. कॉलेज में एससी/एसटी शिकायत निवारण समिति का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment