Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राजस्थान विश्वविद्यालय की नवीन इकाई घोषित

    1 hour ago

    विशाल उज्जैनिया बने इकाई अध्यक्ष एवं हर्षवर्धन खर्रा बने इकाई मंत्री

    जयपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) राजस्थान विश्वविद्यालय की सत्र 2026-27 की नवीन इकाई की घोषणा की गई। नवीन इकाई में विशाल उज्जैनिया को इकाई अध्यक्ष एवं हर्षवर्धन खर्रा को इकाई मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

    इकाई घोषणा कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री कमलेश सिंह का प्रवास रहा। उनके प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों, छात्रहितों, परिसर की शैक्षणिक व्यवस्था तथा विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

    इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला छात्र आंदोलन है। राजस्थान विश्वविद्यालय जैसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक परिसर में विद्यार्थी परिषद की भूमिका विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने तथा युवाओं में राष्ट्रहित और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता विकसित करने की है।

    उन्होंने कहा कि नवीन इकाई के सभी कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा के अनुरूप विद्यार्थियों के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करें। विश्वविद्यालय परिसर में सकारात्मक, अनुशासित एवं छात्रहितों के प्रति समर्पित वातावरण निर्माण करना परिषद की प्राथमिकता है। नवीन इकाई अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाएगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति प्रदान करेंगे।

    नवीन इकाई के गठन से राजस्थान विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद की संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की अपेक्षा है। नवनियुक्त इकाई अध्यक्ष विशाल उज्जैनिया एवं इकाई मंत्री हर्षवर्धन खर्रा ने संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा विद्यार्थियों के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    एमजीडी वार्षिकोत्सव : 'माई' में दिखी नारी शक्ति
    Next Article
    संघ का उद्देश्य समाज को संगठित कर, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए भारत को परम वैभव की ओर ले जाना: जसवंत खत्री

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment