Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बेजुबान पक्षियों के लिए पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बेजुबान बच्चों की स्कूल आनंदी लाल पोद्दार राजकीय बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय जयपुर के प्रांगण एवं परिसर में 30 परिंडे लगाए

    1 hour ago

    जयपुर । बेजुबान पक्षियों के लिए पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रविवार ( 26 अप्रैल ) को बेजुबान बच्चों की स्कूल आनंदी लाल पोद्दार राजकीय बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय जयपुर के प्रांगण एवं परिसर में 30 परिंडे लगाए। पुरस्कृत शिक्षक फोरम कार्यकारिणी की बैठक हुई तथा निर्णय लिया गया है कि 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष में फोरम के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा द्वारा तैयार की गई प्रदर्शनी ऑपरेशन सिंदूर की शौर्य गाथा का उद्घाटन एवं प्रदर्शन 7 मई को प्रातः 10:30 बजे क.दे .बुधिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हीरापुरा के सभागार में किया जाएगा ।

       इस अवसर पर फोरम अध्यक्ष निर्मल ग्रोवर,उपाध्यक्ष सुदर्शन कुल्हार,कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ,जयपुर जिला फोरम अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा,फोरम सलाहकार कमल चोटिया, डॉ.राजेश कुमार शर्मा, महिला सचिव मधु कुल्हार,जिला उपाध्यक्ष मुरलीधर जाट, जिला प्रचार सचिव बनवारीलाल कनवंत,कार्यकारिणी सदस्य मुरारीलाल शर्मा ,डॉ. विक्रम सिंह डॉ. पवन भास्कर तथा स्थानीय विद्यालय के प्रिंसिपल भरत जोशी आदि उपस्थित थे ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    Rahul बनाम Modi की लड़ाई : टूट जाएगा India गठबंधन ? | Yugcharan
    Next Article
    जयपुर में मनाई संत सूरदास जयंती; सक्षम संगठन ने किया आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment