Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जयपुर में मनाई संत सूरदास जयंती; सक्षम संगठन ने किया आयोजन

    1 hour ago

    संकल्प और निरंतरता ही सफलता की कुंजी: डॉ. कुलदीप मिश्रा

    जयपुर में मनाई संत सूरदास जयंती; सक्षम संगठन ने किया आयोजन

    जयपुर।'सक्षम' (समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल) द्वारा रविवार को मोती डूंगरी स्थित दिव्यांग सेवा केंद्र में भक्त शिरोमणि संत सूरदास जी की जयंती उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने संत सूरदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन दर्शन को याद किया।

    मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रदेश सचिव डॉ. कुलदीप मिश्रा ने संत सूरदास जी के जीवन और उनके साहित्यिक योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सूरदास जी ने शारीरिक बाधाओं के बावजूद अपनी भक्ति और जिजीविषा से समाज को एक नई दिशा दी। डॉ. मिश्रा ने युवाओं और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा, "हमें संत सूरदास जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहते हुए और निश्चय को बिना छोड़े जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहना ही सच्ची सफलता है।"

    सक्षम के वार्षिक कार्यक्रमों का हुआ शंखनाद

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सचिव डॉ. राम भजन कुमावत ने संगठन की आगामी कार्ययोजना साझा की। उन्होंने बताया कि सूरदास जयंती के साथ ही सक्षम संगठन के इस वर्ष के कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत हो गई है। आगामी महीनों में दिव्यांगजनों के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, चिकित्सा शिविर और संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि 'सक्षम भारत, समर्थ भारत' के ध्येय को प्राप्त किया जा सके।

    इस गौरवमयी आयोजन में संगठन के कई वरिष्ठ चेहरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री कमल कुमार, जयपुर जिले की उपाध्यक्ष प्रोफेसर प्रमिला दुबे, और प्रांत सचिव राजेंद्र धाकड़ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में दिव्यांगजनों के प्रति समाज के दृष्टिकोण को और अधिक समावेशी बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में शिक्षक नरेंद्र कुमार, अद्वितीय गोड हैप्पी ब्रह्म भट्ट ने गानों की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया. कार्यक्रम के अंत में जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर प्रमिला दुबे ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया. 

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    बेजुबान पक्षियों के लिए पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बेजुबान बच्चों की स्कूल आनंदी लाल पोद्दार राजकीय बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय जयपुर के प्रांगण एवं परिसर में 30 परिंडे लगाए
    Next Article
    जीआईटीबी का 15वां संस्करण 28 अप्रैल तक

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment