Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बियानी गर्ल्स कॉलेज में AI एवं मशीन लर्निंग पर 100 घंटे की वर्कशॉप आयोजित, छात्राओं ने सीखीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बारीकियां

    58 minutes ago

    जयपुर। बियानी गर्ल्स कॉलेज में बीसीए प्री-फाइनल ईयर की छात्राओं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं मशीन लर्निंग (ML) विषय पर 100 घंटे की हैंड्स-ऑन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। एडुनेट फाउंडेशन एवं माइक्रोसॉफ्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस वर्कशॉप का उद्देश्य छात्राओं को नवीनतम तकनीकों से अवगत कराना, व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना तथा उन्हें इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना था।

    वर्कशॉप के दौरान छात्राओं ने Python प्रोग्रामिंग के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग एवं डीप लर्निंग की विभिन्न अवधारणाओं को समझा। प्रशिक्षण में Python की प्रमुख लाइब्रेरीज NumPy, Pandas, Matplotlib एवं Seaborn पर विशेष ध्यान दिया गया। छात्राओं ने इन टूल्स की सहायता से डेटा एनालिसिस, डेटा विजुअलाइजेशन एवं मशीन लर्निंग से जुड़ी तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास भी किया।

    वर्कशॉप के प्रशिक्षक श्री रौनक पाटीदार ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से छात्राओं को AI एवं मशीन लर्निंग की कार्यप्रणाली समझाई। इस प्रशिक्षण से छात्राओं को तार्किक सोच विकसित करने के साथ-साथ प्रोग्रामिंग एवं डेटा एनालिसिस के क्षेत्र में अपनी तकनीकी दक्षता बढ़ाने का अवसर मिला।

    कॉलेज के अकादमिक निदेशक प्रोफेसर डॉ. संजय बियानी ने विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों से जोड़ने तथा उन्हें रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल, असिस्टेंट डायरेक्टर सीए अभिषेक बियानी, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष श्री सचिन बागोरिया एवं श्री राहुल अग्रवाल के मार्गदर्शन में इस वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

    कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बदलते दौर में नई तकनीकों में दक्ष बनाने, उनके व्यावहारिक ज्ञान को मजबूत करने तथा भविष्य में AI एवं मशीन लर्निंग के क्षेत्र में करियर के अवसरों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में कल सुनवाई
    Next Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment