Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की छात्राओं ने रचा इतिहास, राजस्थान विश्वविद्यालय मेरिट सूची में शीर्ष स्थान हासिल

    18 hours ago

    बीबीए की कोमल स्वामी, बीसीए की श्वेता कुमारी एवं बी.एड.-एम.एड. की कविता पारीक ने प्राप्त किया गोल्ड मेडल

    जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। इस गरिमामयी अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े तथा उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की विशेष उपस्थिति रही।

     

    बैचलर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (2021–24) की छात्रा कोमल स्वामी, बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन (2022–25) की छात्रा श्वेता कुमारी तथा बी.एड.-एम.एड. (2022–25) की छात्रा कविता पारीक ने अपने-अपने संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल और डिग्री हासिल की।

     

    इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी, डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी, प्राचार्य एवं डीन डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल,बी.एड. कॉलेज प्राचार्या *शिप्रा गुप्ता, कॉमर्स विभागाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता, आईटी विभागाध्यक्ष डॉ. सचिन बागोरिया तथा एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पवन पाटोदिया और राहुल अग्रवाल ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है।

     

    इस अवसर पर छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय डॉ. संजय बियानी के मार्गदर्शन, शिक्षकों के सहयोग एवं परिवार के निरंतर समर्थन को दिया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय ने जीता अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय हैण्डबॉल पुरुष खिताब
    Next Article
    विभाग के कुल 31,325 प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें से 30,213 (96.45%) का हुआ निस्तारण, निस्तारित मामलों में संतुष्टि दर 71.95 प्रतिशत

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment