Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान विश्वविद्यालय ने जीता अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय हैण्डबॉल पुरुष खिताब

    18 hours ago

    राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा की अध्यक्षता में आयोजित अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय हैण्डबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।

    खेल मंडल सचिव व प्रतियोगिता की आयोजन सचिव डॉ. प्रतिभा सिंह रतनू ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। समारोह के मुख्य अतिथि कुलदीप धनकड़ ( विधायक एवं सदस्य, सिंडिकेट, राजस्थान वि.वि.) रहे। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर एम.एस. चूंडावत (पूर्व सचिव, खेल मंडल) उपस्थित रहे।

     

    आज खेले गए फाइनल मुकाबले में राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर ने UEM विश्वविद्यालय जयपुर को 24-18 के अंतर से हराकर खिताबी जीत दर्ज की।

     

    फाइनल मैच में राजस्थान विश्वविद्यालय की ओर से देवेन्द्र, गोहित और दिनेश ने 05-05 गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। वहीं, उप-विजेता UEM टीम की तरफ से दिव्यांशु ने 05 जबकि श्याम और अजय ने 04-04 गोल किए। आज ही खेले गए हार्ड लाइन फाइनल में लवली यूनिवर्सिटी पंजाब ने सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी गुजरात को 34-22 के अंतर से पराजित कर तीसरा स्थान अर्जित किया ।

     

    LPU की ओर से मनीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 गोल दागे, परमजीत ने 08 और सुमित ने 07 गोल किए। सौराष्ट्र की ओर से हर्ष ने 06, जगराज ने 05 तथा भावेश और नितिन ने 03-03 गोल किए।

     

    प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंटः दिनेश डूडी राजस्थान विश्वविद्यालय को मिला। सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर

     

    हरदयाल ने UEM यूनिवर्सिटी, चोमू को मिला।

     

    राजस्थान विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें उन्होंने अपनी कलात्मक प्रतिभा और लोक संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया।

     

    प्रतियोगिता के सफल संचालन में एआईयू (AIU) पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. हरीश बी. सबा और तकनीकी निदेशक के रूप में सुरभित सैन की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।

     

    अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए। मंच का सफल संचालन एस.एन. पारीक एवं श्रीमति बिंदु चौधरी द्वारा किया गया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    रंग, उमंग और सफलता: SAGA 2025 का शानदार समापन
    Next Article
    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की छात्राओं ने रचा इतिहास, राजस्थान विश्वविद्यालय मेरिट सूची में शीर्ष स्थान हासिल

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment