Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बियानी लॉ कॉलेज की तीन छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, मेरिट सूची में शीर्ष स्थान हासिल

    2 hours ago

    जयपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी, जयपुर द्वारा घोषित मेरिट सूची में बियानी लॉ कॉलेज की तीन छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।

    विश्वविद्यालय की 11 विद्यार्थियों की मेरिट सूची में बी.ए.एलएल.बी. (5 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम) सत्र 2022–2025 की छात्रा वेदिका शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एवं महक यादव ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई । वही एवं एलएल.बी 3 वर्षीय पाठ्यक्रम की मुस्कान गोयल ने टॉप 11 में स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

    इस उपलब्धि पर बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी एवं एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी सहित लॉ कॉलेज के समस्त संकाय सदस्यों ने सभी छात्राओं को उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय डॉ. संजय बियानी के मार्गदर्शन, शिक्षकों के सहयोग तथा परिवार के निरंतर समर्थन को दिया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    रमेश चंद्र गुप्ता ( तुंगा वाला) अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन, राजस्थान के 'वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष' पद पर नियुक्त
    Next Article
    यूथ मेंटल हेल्थ फर्स्ट एड पर कार्यशाला

    Related रिजल्ट Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment