Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बियानी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस में बीएससी नर्सिंग व जीएनएम विद्यार्थियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    1 month ago

    विद्यार्थियों ने नर्सिंग सेवा के प्रति समर्पण और मानवता की सेवा का लिया संकल्प

    जयपुर। बियानी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस में बी.एससी. नर्सिंग एवं जीएनएम (बैच 2025–26) के विद्यार्थियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नर्सिंग सेवा के प्रति समर्पण, जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूक करना था।

     

    कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. नेहा (एम.डी., मेडिसिन, यूपीएचसी वी.डी.एन.), अतिथि आर्ची दादिच (नर्सिंग ऑफिसर, यूपीएचसी), आयोजक संस्था के निदेशक एवं प्रसिद्ध मोटिवेशनल गुरु डॉ. संजय बियानी, डीन व प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल, सीनियर नर्सिंग प्रिंसिपल तारावती चौधरी, नर्सिंग प्रिंसिपल लथा पी. एस. तथा वाइस प्रिंसिपल जीशु जॉर्ज द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुई।

     

    इस अवसर पर डॉ. संजय बियानी ने नर्सिंग सेवा को समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि नर्सिंग के विद्यार्थी जीवनभर मानवता की सेवा करने जा रहे हैं और इससे बेहतर कोई कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि शिक्षा और नर्सिंग एक माँ के समान हैं, जो अपनी करुणा और संवेदना से समाज में खुशियाँ फैलाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को हमेशा नई चीजें सीखते रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह दिवस पिछले 20 वर्षों से सेवा के उद्देश्य के साथ मनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से ओथ सेरेमनी के माध्यम से सेवा का संकल्प लेकर अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने का आह्वान किया और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

     

    इसके पश्चात सीनियर नर्सिंग प्रिंसिपल तारावती चौधरी ने विद्यार्थियों को नर्सिंग पेशे की गरिमा, सेवा भाव और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने की शपथ दिलाई। वहीं डीन व प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल ने विद्यार्थियों को नर्सिंग पेशे की जिम्मेदारियों को समझते हुए अनुशासन, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

     

    कार्यक्रम के अंत में सीनियर नर्सिंग प्रिंसिपल तारावती चौधरी ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन समन्वयक शीला कुमारी एवं सह-समन्वयक पायल सैनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में बढ़ती छात्र आत्महत्या की घटनाएं बेहद चिंताजनक — सरकार और प्रशासन की नाकामी उजागर : संयुक्त अभिभावक संघ
    Next Article
    शीर्षक: पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत में एलपीजी संकट की आशंका, कई राज्यों में लंबी कतारें; सरकार ने हालात नियंत्रित होने का किया दावा

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment