Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के बोर्ड में अब नेक्स्ट जनरेशन, अविरल माहेश्वरी, आनंद माहेश्वरी और केशव माहेश्वरी बोर्ड आफ डायरेक्टर्स में शामिल

    5 hours ago

    - आगामी 100 वर्षों के विजन की दिशा में एलन ने शुरू किया नया चरण

    बोर्ड में यह परिवर्तन संस्थापक मूल्यों, प्रोफेशनल मैनेजमेंट और अगली पीढ़ी के नेतृत्व को साथ लेकर एलन को भविष्य के लिए और बेहतर तैयार करेगा

    कोटा।

    देश की अग्रणी एजुकेशन कंपनी एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड ने नेक्स्ट जनरेशन अविरल माहेश्वरी, आनंद माहेश्वरी और केशव माहेश्वरी को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किया है। एलन की अगले 100 वर्षों तक निरंतर प्रगति, समय के साथ विकास और भारतीय शिक्षा में सार्थक योगदान के उद्देश्य से ये महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

    एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट अपने विजन के अनुरूप समय-समय पर गवर्नेंस, सिस्टम, प्रक्रियाओं, नेतृत्व क्षमता और संस्थागत आधार को सुदृढ़ करने के लिए निरन्तर नवाचार और प्रयास करता आया है। यह परिवर्तन एलन की यात्रा में मील का पत्थर है, जो अगली पीढ़ी के डायरेक्टर्स के नए दृष्टिकोण, फाउंडर्स के अनुभव तथा एलन की प्रोफेशनल लीडरशिप टीम की विशेषज्ञता के साथ इंस्टीट्यूट के विजन को आगे बढ़ाएगा।

    इस नियुक्ति पर संस्थापक डाॅ. गोविंद माहेश्वरी ने कहा कि चार दशकों में एलन ने साझा मूल्यों, समर्पण और कठोर परिश्रम से नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की हैं। आज जब हम अगली पीढ़ी का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में स्वागत कर रहे हैं, तो हमें पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और नवाचार की सोच हमें आगे की नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। हम सभी मिलकर भारत के प्रत्येक विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने के अपने मिशन को साकार करेंगे।

    नए डायरेक्टर्स का स्वागत करते हुए संस्थापक राजेश माहेश्वरी ने कहा कि अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। संस्थान में कई महत्वपूर्ण कर्यों से जुड़े रहने के कारण इन्हें एलन की कार्य संस्कृति और मूल्यों की गहरी समझ है। मुझे विश्वास है कि उनके विचार, समर्पण, हमारे बोर्ड और नेतृत्व टीम के अनुभव के साथ मिलकर एलन विकास के अगले चरण तथा आगामी 100 वर्षों के लिए सशक्त संस्थान बनाने के हमारे विजन को नई दिशा देंगे।

    इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए संस्थापक नवीन माहेश्वरी ने कहा, हम नए नियुक्त डायरेक्टर्स को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हैं। उनकी ऊर्जा और दूरदृष्टि एलन के विकास के नए अध्याय लिखेगी। हम सलाहकार की भूमिका में बोर्ड और नेतृत्व टीम के साथ निरंतर खड़े रहेंगे तथा अपने अनुभव और मार्गदर्शन से हर कदम पर उनका सहयोग करेंगे।

    इस अवसर पर अविरल माहेश्वरी ने कहा, यह नियुक्ति मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे मैं पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूँ। मेरा प्रमुख उद्देश्य एलन की समृद्ध विरासत को और मजबूत बनाते हुए संस्थान को भविष्य के लिए तैयार करना होगा। हम अकादमिक उत्कृष्टता, तकनीक-सक्षम शिक्षण, फैकल्टी डवलपमेंट, विद्यार्थियों के समग्र कल्याण तथा मजबूत गवर्नेंस में निवेश जारी रखेंगे, ताकि हमारे विद्यार्थियों और सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य का निर्माण हो सके। मैं संस्थापकों, बोर्ड तथा संपूर्ण नेतृत्व टीम द्वारा मुझ पर व्यक्त किए गए विश्वास के लिए उनका आभारी हूँ और संस्थान के उद्देश्य के प्रति पूर्णतः समर्पित रहूँगा।

    आनंद माहेश्वरी ने कहा कि इस जिम्मेदारी के लिए मुझ पर विश्वास जताया जाना मेरे लिए सम्मान की बात है और मैं एलन के अगले चरण मेंयोगदान देने के लिए उत्साहित हूँ। मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता और प्रतिबद्धता विद्यार्थियों तथा फैकल्टीजं के प्रति रहेगी। 21वीं सदी में तकनीक, अकादमिक सिस्टम और प्रक्रियाओं के साथ मिलकर बेहतर शिक्षण का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। मेरा प्रयास रहेगा कि अकादमिक उत्कृष्टता और तकनीक के बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग को एक साथ जोड़कर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण अनुभव और अधिक सशक्त कॅरियर परिणाम उपलब्ध कराए जाएँ, ताकि वे भविष्य के अवसरों के लिए पूरी तरह तैयार हों।

    बोर्ड में शामिल होने पर केशव माहेश्वरी ने कहा एलन मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है और इसके मूल्यों ने मेरे व्यक्तित्व को आकार दिया है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था ‘‘वे ही वास्तव में जीवित हैं, जो दूसरों के लिए जीते हैं।‘‘ मैं इस नियुक्ति को एक बड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखता हूँ, जिसके माध्यम से शिक्षा का सकारात्मक प्रभाव और अधिक विद्यार्थियों तक पहुँचाया जा सके। हमारा उद्देश्य एलन की पहुँच का विस्तार करना है, ताकि भारत या दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाला एक प्रतिभाशाली और मेहनती विद्यार्थी अपने सपनों को साकार करने का वास्तविक अवसर प्राप्त कर सके। हमारा दायित्व केवल एलन की विरासत की रक्षा करना नहीं, बल्कि ए-आई और नए विचारों को अपनाते हुए इसकी संभावनाओं को नए आयाम देना भी है, साथ ही अपने मूल्यों से जुड़े रहना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। मैं अपने सभी बोर्ड सदस्यों से सीखते हुए फाउंडर्स द्वारा तैयार की गई मजबूत नींव पर आगे निर्माण करने के लिए उत्सुक हूँ।

    डायरेक्टर उदय शंकर ने नव-नियुक्त डायरेक्टर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले 38 वर्षों में एलन ने उत्कृष्टता की एक सशक्त विरासत स्थापित की है। बदलती दुनिया में उत्कृष्टता को बनाए रखने के लिए संस्थानों का भी समय के साथ विकसित होना आवश्यक है। एलन की मजबूत गवर्नेंस स्ट्रक्चर इसी सोच को प्रतिबिंबित करती है, जिसमें अगली पीढ़ी के डायरेक्टर्स का दूरदर्शी दृष्टिकोण, फाउंडर्स का अनुभव तथा सीईओ नितिन कुकरेजा के नेतृत्व में कार्यरत अनुभवी प्रोफेशनल मैनेजमेंट टीम की विशेषज्ञता एक साथ कार्य करेगी। यह संस्थान के मूल उद्देश्य की निरंतरता बनाए रखते हुए कार्यान्वयन में नवाचार को प्रोत्साहित करेगा।

    परिचय

    अविरल माहेश्वरी बारे में

    वर्ष 2014 से एलन से जुड़े अविरल माहेश्वरी ने संस्थान के ऑपरेशनल फ्रेमवर्क को आधुनिक बनाने तथा संगठनात्मक क्षमताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वरिष्ठ नेतृत्व टीम के साथ मिलकर उन्होंने ऐसी संस्थागत प्रक्रियाओं का नेतृत्व किया, जिन्होंने एलन के विस्तार को गति दी, साथ ही उसके अकादमिक मानकों की गुणवत्ता को बनाए रखा।

    आनंद माहेश्वरी के बारे में

    वर्ष 2019 में एलन से जुड़ने के बाद आनंद माहेश्वरी ने अकादमिक और टेक्नोलॉजी टीमों के साथ मिलकर संस्थान के डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत किया है, जिससे तकनीकी नवाचार कक्षा शिक्षण को और अधिक प्रभावी बना सके। उनके नेतृत्व में एलन ने कक्षा शिक्षण में अपनी डिजिटल क्षमताओं को लगातार मजबूत किया है, साथ ही यह सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक नवाचार संस्थान के मूल अकादमिक दर्शन के अनुरूप हो।

    केशव माहेश्वरी के बारे में

    वर्ष 2019 में एलन से जुड़ने के बाद केशव माहेश्वरी ने संस्थान के इंटरनेशनल बिजनस का नेतृत्व किया है। उनके नेतृत्व में एलन ने विदेशी धरती पर उपस्थिति का विस्तार किया है और यह सुनिश्चित किया है कि भारतीय विद्यार्थियों को विदेशों में भी वही अकादमिक उत्कृष्टता प्राप्त हो, जिसके लिए एलन पहचाना जाता है। उनके नेतृत्व में एलन ओवरसीज भारतीय विद्यार्थियों के लिए एक मजबूत वैश्विक मंच के रूप में विकसित हुआ है तथा अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को भी तैयार कर रहा है।

    एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के बारे में

    वर्ष 1988 में राजस्थान के कोटा में स्थापित एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट भारत के अग्रणी शिक्षा संस्थानों में से एक है, जो जेईई (मेन एवं एडवांस्ड), नीट-यूजी, इंटरनेशनल ओलंपियाड तथा अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए समर्पित है। पिछले 38 वर्षों में एलन ने अकादमिक उत्कृष्टता, अनुभवी फैकल्टी, विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण पद्धति तथा लगातार उत्कृष्ट परिणामों के माध्यम से लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों का विश्वास अर्जित किया है। संस्थान भारत तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने क्लासरूम कार्यक्रमों और डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म्स के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    "डॉ शर्मा जयपुर केंद्र निदेशक "

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment