Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एलन ने एजुकेशन में अनुशासन और गुणवत्ता के नए मापदंड स्थापित किएः प्रो.राम शिंदे

    2 hours ago

    महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष प्रो.राम शिंदे एलन विजिट पर कोटा आए

    - दिनभर स्टूडेंट्स, पेरेन्ट्स और फैकल्टीज के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की

    कोटा. महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष प्रो.राम शिंदे रविवार को एक दिवसीय यात्रा पर एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा पहुंचे। यहां दिनभर विद्यार्थियों, अभिभावकों व फैकल्टीज के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान एलन के निदेशक राजेश माहेश्वरी व नवीन माहेश्वरी साथ रहे।

    कार्यक्रमों की शुरुआत इन्द्रविहार स्थित एलन समर्थ कैम्पस के सद्भाव परिसर में छात्राओं से संवाद से हुई। इसके बाद एलन संकल्प कैम्पस में निदेशक राजेश माहेश्वरी व नवीन माहेश्वरी द्वारा प्रो.शिंदे का मराठी पगड़ी और उपर्णा पहनाकर अभिनन्दन किया गया। इस दौरान सीनियर फैकल्टीज के साथ चर्चा हुई और अनुभव साझा किए। यहां से कुन्हाड़ी स्थित लैंडमार्क सिटी में एलन कैम्पस की विजिट की। यहां विद्यार्थियों से अनुभव जाने और उनके साथ भोजन भी किया। शाम को शहर के रिवर फ्रंट और सिटी पार्क की विजिट करने के बाद कोटा में पढ़ रहे महाराष्ट्र के विद्यार्थियों से मिले।

     

    प्रो.शिंदे ने कहा कि एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के संस्कार से सफलता तक के सफर से प्रभावित हूं। 38 साल में एक छोटे शहर से शुरू होकर आज देशभर में लाखों विद्यार्थियों का कॅरियर बनाना बड़ी बात है। यहां जो व्यवस्थाएं देखी वो बहुत बेहतर हैं, विद्यार्थियों को क्वालिटी एजुकेशन के लिए जो चाहिए वो सब यहां दिया जा रहा है। महाराष्ट्र में भी शिक्षा में गुणवत्ता के प्रयास में इस तरह के इनपुट शामिल किए जाएंगे। सबसे बेहतर बात यह है कि एलन ने शिक्षा में अनुशासन और गुणवत्ता दोनों को बनाए रखा है। किसी भी काम में यदि डिसीप्लीन और स्टैंडर्ड यदि हैं तो उसमें आगे बढ़ना तय है।

    छात्राओं और फैकल्टीज के साथ संवाद में प्रो.राम शिंदे ने कहा कि असफलता ही सफलता का रास्ता दिखाती है। मैंने अपना कॅरियर शिक्षक के रूप में शुरू किया। इसके बाद फिर सक्रिय राजनीति में आया। संघर्ष किया, बहुत बार असफल भी हुआ। दो चुनाव हारे लेकिन हौसला नहीं खोया, लगातार लोगों की सेवा के लिए प्रयास करता रहा। राजनीति में हूं लेकिन झूठ नहीं बोलता, चाहे कितनी ही बड़ी कीमत चुकानी पड़ जाए। आपको भी अपने सत्य पर अडिग रहते हुए लक्ष्य के लिए मेहनत करनी चाहिए। देश के अलग-अलग कोनों से कोटा में आए हैं तो यहां अपने परिजनों का गौरव बनकर बताएं।

    उन्होंने कहा कि अनुशासन कभी नहीं छोड़ना। सुबह जल्दी उठें, कुछ समय अपने शरीर के लिए दें। स्वस्थ रहते हुए अपनी पढ़ाई करें। यहां शिक्षा के साथ संस्कार मिलते हैं, कितनी अच्छी बात है। यहां से डाॅक्टर इंजीनियर तो बनें लेकिन अच्छे इंसान बनकर निकलें।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    Xi Jinping Visits North Korea Amid Focus on Regional Diplomacy and Strategic Ties
    Next Article
    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर 10 को कोटा में, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment