Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर 10 को कोटा में, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    2 hours ago

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए करेंगे मंगल आरती

    प्री डीएलएड परीक्षा का परिणाम करेंगे जारी

    कोटा । शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर कल बुधवार 10 जून को एक दिवसीय कोटा प्रवास पर रहेंगे । इस अवसर पर मंत्री मदन दिलावर यहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

    देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूर्ण करने पर सरकार द्वारा प्रदेश के मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना और आरती का आयोजन किया जा रहा है।

    प्रत्येक जिले एवं खंड स्तर पर आयोजित हो रहे इस पूजा कार्यक्रम का कोटा में प्राचीन खड़े गणेश जी मंदिर मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री तथा रामगंज मंडी के विधायक मदन दिलावर मुख्य अतिथि रहेंगे एवं भगवान खड़े गणेश जी की पूजा आरती कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं स्वास्थ्य की मंगल कामना करेंगे।

    कार्यक्रम में जिला कलेक्टर कोटा सहित विभिन्न अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम प्रातः 8: 30 बजे खड़े गणेश जी मंदिर परिसर में आयोजित होगा।

    दोपहर 3:00 बजे भगवान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा प्रदेश में आयोजित प्री डीएलएड परीक्षा का परिणाम जारी करेंगे । रात्रि में ट्रेन द्वारा शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर सीकर प्रवास के लिए रवाना हो जाएंगे ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    एलन ने एजुकेशन में अनुशासन और गुणवत्ता के नए मापदंड स्थापित किएः प्रो.राम शिंदे
    Next Article
    जिगर के टुकड़े के लिए मां का संघर्ष... कैंसर से पति को खोया, टेलरिंग कर बेटे पढ़ाया, अब जिगर बनेगा गांव का पहला आईआईटीयन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment