Language Settings

एलन शिक्षा संबल में मनाया रक्षाबंधन, बंधी रक्षासूत्र

2 months ago

377

0

कोटा. एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास एवं एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में संचालित एलन शिक्षा संबल कार्यक्रम अंतर्गत नया नोहरा स्थित एलन सुपथ कैम्पस में गुरुवार को रक्षा बंधन पर्व मनाया गया। स्टूडेंट्स ने फैकल्टीज को राखी बांधी, मिठाई खिलाई और आशीर्वाद लिया। फैकल्टीज ने भी स्टूडेंट्स का मुंह मीठा करवाते हुए उनकी शिक्षा, सुरक्षा और कॅरियर को लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया।

एलन के फाउंडर व एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास के ट्रस्टी डाॅ.नवीन माहेश्वरी ने कहा कि कोटा आने वाले हर विद्यार्थी के सपनों के साथ हमारी जिम्मेदारी भी जुड़ी है। इस तरह के आयोजन हमारे विद्यार्थियों के साथ जुड़ाव को मजबूत करते हैं। यह पर्व केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य की रक्षा और उनके सपनों को पूरा करने के संकल्प का अवसर भी है। गत तीन वर्षों से यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है और इसके तहत हर वर्ष 126 विद्यार्थियों को निशुल्क नीट की कोचिंग दी जा रही है। अच्छे परिणाम आने लगे हैं।

फैकल्टीज ने कहा कि विद्यार्थी अपने घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर कोटा में पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे अवसर उन्हें परिवार के करीब होने का एहसास कराते हैं। छात्राओं से राखी बंधवाना भावनात्मक पल रहा। उन्हांेने बताया कि शिक्षा संबल के तहत उन्हें पढ़ाई के साथ हॉस्टल, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी मिल रही हैं। परिवार से दूर रहकर भी उन्हें यहां घर जैसा माहौल मिल रहा है। विद्यार्थियों ने कहा कि वे पूरी मेहनत के साथ नीट क्रैक करने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।

 

Click here to Read More
Previous Article
एलन शिक्षा संबल में मनाया रक्षाबंधन
Next Article
खेलो द्वारा ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है:- प्रोफेसर रविकांत शर्मा

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment