Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    खेलो द्वारा ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है:- प्रोफेसर रविकांत शर्मा

    15 minutes ago

    राजकीय महाविद्यालय जयपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. रविकांत शर्मा ने कहा कि आज राष्ट्रीय खेल दिवस के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिन हमें खेलों के प्रति समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्टता की प्रेरणा देता है।

    प्रिय विद्यार्थियों, खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की आवश्यकता हैं। खेलों से हमारा शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है। नियमित खेलकूद से अनुशासन, समय-प्रबंधन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है।

    आज के डिजिटल युग में जब विद्यार्थी लंबे समय तक मोबाइल और कंप्यूटर पर निर्भर हो रहे हैं, ऐसे समय में खेलों का महत्व और भी बढ़ गया है। खेल हमें सक्रिय जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ तनाव से दूर रहने और सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायता करते हैं।

    मैं आप सभी विद्यार्थियों से आह्वान करता हूँ कि पढ़ाई के साथ -साथ प्रतिदिन कुछ समय खेलों और शारीरिक गतिविधियों के लिए अवश्य निकालें। हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, निरंतर प्रयास और अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की भावना है।

    आइए, राष्ट्रीय खेल दिवस पर हम संकल्प लें कि “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और सशक्त राष्ट्र” के निर्माण में खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएँगे।

    खेलें, स्वस्थ रहें, अनुशासित रहें और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करें।

    डॉ. जगदीश नारायण सैनी खेल अधिकारी ने बताया कि आज खेले गए विभिन्न खेलों के परिणाम इस प्रकार हैं:- शतरंज छात्र वर्ग मोहित गुर्जर ने प्रथम स्थान व जनमेजय शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, छात्रा वर्ग में वंदना वर्मा ने प्रथम स्थान व मुस्कान चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चंद्र विजय सिंह की टीम ने प्रथम स्थान व लोकेंद्र सिंह की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में अखिल ने प्रथम आर्यन मीणा ने द्वितीय व चंद्र विजय सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।छात्रा वर्ग में मुस्कान चौधरी ने प्रथम संगीता ने द्वितीय व निकिता चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग रस्साकसी प्रतियोगिता में मुस्कान चौधरी की टीम ने प्रथम स्थान व संगीता वर्मा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में अखिल की टीम ने प्रथम स्थान व जनमेजय कि टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

    सभी विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर का सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. पूर्णिमा सिंह, डॉ. पप्पू लाल गुप्ता, डॉ अनिता यादव, डॉ. पंकज माथुर, डॉ. प्रकाश सिंघाडिया, डॉ. ललित शर्मा, डॉ. कविता भारती, डॉ. रजनी मीणा उपस्थित रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    एलन शिक्षा संबल में मनाया रक्षाबंधन, बंधी रक्षासूत्र

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment