Language Settings

17 साल के भारतीय किशोर ने पुतिन के साथ ली सेल्फी, खुद की एआई कंपनी के मालिक हैं राउल; पिता को देते हैं दो लाख रुपये वेतन

1 day ago

23

0

नई दिल्ली। उम्र महज 17 साल, खुद की तकनीकी कंपनी और सैकड़ों लोगों की टीम के साथ काम करने का सपना। भारत के युवा कृत्रिम बुद्धिमत्ता उद्यमी राउल जॉन अजू इन दिनों अपनी एक खास उपलब्धि को लेकर चर्चा में हैं। रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन के दौरान राउल ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सेल्फी ली। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। केरल के रहने वाले राउल ने इस साल अपना तकनीकी स्टार्टअप शुरू किया है। वह कंपनी के संस्थापक और मुख्य तकनीकी अधिकारी हैं। उनकी कंपनी में करीब 15 लोग काम करते हैं। खास बात यह है कि राउल अपने पिता को भी कंपनी में जिम्मेदारी सौंप चुके हैं और उन्हें हर महीने दो लाख रुपये वेतन देते हैं।
पुतिन से कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुई चर्चा
राउल ने मॉस्को में आयोजित 'एआई जर्नी 2026' सम्मेलन में हिस्सा लिया। इसी कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात पुतिन से हुई। दोनों के बीच कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते इस्तेमाल और बच्चों की शिक्षा में इस तकनीक की भूमिका को लेकर बातचीत हुई। मुलाकात के बाद राउल ने अपने इंस्टाग्राम खाते पर तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा कि बचपन में मनोरंजन के लिए वीडियो बनाने से लेकर 17 साल की उम्र में किसी देश के राष्ट्रपति से मिलने तक का सफर उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।
बना चुके हैं 15 कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपकरण
राउल ने 'एआई रियल्म टेक्नोलॉजीज' नाम से अपनी कंपनी स्थापित की है। कंपनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित उपकरण तैयार करने के साथ ही लोगों को इस तकनीक का प्रशिक्षण भी देती है। कंपनी के अनुसार, अब तक 15 कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपकरण विकसित किए जा चुके हैं और करीब पांच लाख लोगों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय प्रबंधन संस्थान के विद्यार्थियों के साथ विभिन्न कंपनियों के कर्मचारी भी शामिल हैं। कंपनी ने बच्चों के लिए एक ऐसा मोबाइल अनुप्रयोग भी तैयार किया है, जिसके माध्यम से वे खेल-खेल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बारीकियां सीख सकते हैं। इसका उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को बच्चों के लिए सरल, रोचक और व्यावहारिक बनाना है। कंपनी स्कूलों, महाविद्यालयों, निजी कंपनियों और सरकारी संस्थानों के साथ मिलकर प्रशिक्षण कार्यक्रम और कार्यशालाएं भी आयोजित करती है। इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले राउल की उपलब्धि युवा उद्यमिता और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।
-----------------

Click here to Read More
Previous Article
अमेरिकी वायुसेना के संवेदनशील क्लाउड सिस्टम पर साइबर हमला, मिसाइलों और लड़ाकू विमानों से जुड़ा डेटा खतरे में
Next Article
रूस ने बनाया सोवियत संघ टूटने के बाद का सबसे बड़ा रक्षा बजट, तीन साल में सेना पर खर्च करेगा 54 लाख करोड़ रुपये

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment