Language Settings

अमेरिकी वायुसेना के संवेदनशील क्लाउड सिस्टम पर साइबर हमला, मिसाइलों और लड़ाकू विमानों से जुड़ा डेटा खतरे में

1 day ago

27

0

वॉशिंगटन। अमेरिकी वायुसेना के अत्यंत संवेदनशील क्लाउड कंप्यूटिंग सिस्टम 'क्लाउड वन' पर साइबर हमले का मामला सामने आने के बाद अमेरिकी रक्षा प्रतिष्ठान में हड़कंप मच गया है। इस सिस्टम में वायु रक्षा रडार, सैन्य विमान, मिसाइलों, सैनिकों के रिकॉर्ड और सैन्य उपकरणों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां संग्रहित हैं। ऐसे में इस पर हुआ साइबर हमला राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर माना जा रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग एक महीने पहले क्लाउड वन सिस्टम को उन्नत बनाने की प्रक्रिया के दौरान इस साइबर सेंधमारी का पता चला था। घटना सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमले के कारण क्लाउड वन की कई सेवाएं और कामकाज प्रभावित हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी सेना की साइबर कमान ने जांच अपने हाथ में ले ली है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि साइबर हमलावर सिस्टम के किस स्तर तक पहुंचने में सफल रहे और उन्होंने किन-किन संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच बनाई। जांच का एक प्रमुख पहलू यह भी है कि क्या हमलावरों ने सैन्य सूचनाओं की नकल तैयार की या किसी तरह का गोपनीय डेटा अपने कब्जे में लिया। फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हमलावरों की पहचान अब भी रहस्य
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस साइबर हमले के पीछे किस समूह या देश का हाथ है। यह भी सामने नहीं आया है कि सिस्टम से कोई गोपनीय जानकारी चोरी हुई है या नहीं। अमेरिकी वायुसेना ने भी मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक करने से परहेज किया है। रक्षा विशेषज्ञों के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि यदि सैन्य संचालन, हथियार प्रणालियों और वायु रक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां गलत हाथों में पहुंची हैं तो इससे अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था को गंभीर चुनौती मिल सकती है। फिलहाल जांच का मुख्य उद्देश्य हमले की वास्तविक सीमा का पता लगाना, संभावित नुकसान का आकलन करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना है।
-----------------------

Click here to Read More
Previous Article
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने तेज की तैयारी
Next Article
17 साल के भारतीय किशोर ने पुतिन के साथ ली सेल्फी, खुद की एआई कंपनी के मालिक हैं राउल; पिता को देते हैं दो लाख रुपये वेतन

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment