Language Settings

उत्तम चौधरी बने राजस्थान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन में दस राज्यों की इकाइयों में नई नियुक्तियां

1 day ago

35

0

जयपुर। कांग्रेस ने छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करते हुए राजस्थान की जिम्मेदारी उत्तम चौधरी को सौंपी है। उन्हें संगठन का एडहॉक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने नियुक्तियों से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, संगठन को मजबूत बनाने और विभिन्न राज्यों में छात्र राजनीति को नई दिशा देने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। राजस्थान सहित दस राज्यों और संगठन की विभिन्न इकाइयों में नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। उत्तम चौधरी की नियुक्ति को प्रदेश में एनएसयूआई के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। छात्र संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके सामने विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में संगठन की सक्रियता बढ़ाने की चुनौती होगी। एनएसयूआई कांग्रेस का प्रमुख छात्र संगठन है, जो शिक्षा, छात्र हितों और विश्वविद्यालयों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाता है। संगठन की ओर से छात्रसंघ चुनाव, फीस वृद्धि, छात्रवृत्ति, रोजगार और शिक्षा से संबंधित विषयों को प्रमुखता से उठाया जाता रहा है। राजस्थान में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद संगठन में आगामी गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर नई रणनीति बनाए जाने की संभावना है।

------------------------

 

Click here to Read More
Previous Article
राजस्थान में दिन में चढ़ा पारा, सात शहरों में तापमान 30 डिग्री के पार; फतेहपुर में चार डिग्री पर पहुंचा रात का तापमान जयपुर। राजस्थान में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मि
Next Article
64 विला खरीद मामले में आईएएस शिखर अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, एसीबी की जांच जारी रहेगी

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment