Language Settings

राजस्थान में दिन में चढ़ा पारा, सात शहरों में तापमान 30 डिग्री के पार; फतेहपुर में चार डिग्री पर पहुंचा रात का तापमान जयपुर। राजस्थान में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मि

5 hours ago

13

0

जयपुर। राजस्थान में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश में दिन के समय तेज धूप के कारण सर्दी का असर कमजोर पड़ रहा है, जबकि रात होते ही ठंडी हवाएं लोगों को फिर से ठिठुरने पर मजबूर कर रही हैं। शुक्रवार को प्रदेश के सात शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में 31.4, चित्तौड़गढ़ में 31.2, जोधपुर में 31, पिलानी में 30.7, जैसलमेर में 30.4 और चूरू में 30.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। दिन के तापमान में बढ़ोतरी का प्रमुख कारण ठंडी हवाओं की रफ्तार कमजोर होना माना जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पूर्वी हवाओं के प्रभाव से उत्तर भारत की ओर से आने वाली सर्द हवाओं का असर कम हुआ है। इसके चलते दिन में धूप अधिक प्रभावी हो रही है।

फतेहपुर में सबसे ज्यादा सर्दी

दिन में तापमान बढ़ने के बावजूद प्रदेश के कई इलाकों में रातें काफी ठंडी बनी हुई हैं। सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। सीकर में रात का तापमान पांच डिग्री, नागौर में 6.4, टोंक में 7.6, चूरू में आठ, पिलानी में 8.2 और अलवर में 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदेश के दस से अधिक शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने से सुबह और देर रात ठंड का असर बना हुआ है।

जयपुर में दिन सुहावना, शाम को बढ़ी ठंड

राजधानी जयपुर में शुक्रवार को मौसम साफ रहा और दिनभर अच्छी धूप खिली। यहां अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप के कारण लोगों को राहत मिली, लेकिन सूर्यास्त के बाद ठंडी हवाओं ने फिर सर्दी का अहसास करा दिया। अजमेर में भी दिन का मौसम सुहावना रहा। यहां अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अगले सात दिन मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी। कुछ क्षेत्रों में रात के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है। फिलहाल बारिश या मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में दिन में धूप से राहत और रात में सर्दी का असर जारी रहने की उम्मीद है।

-----------------------------

 

Click here to Read More
Previous Article
अफगानिस्तान में स्कूल के पास विस्फोट से 10 बच्चों की मौत, 100 से अधिक घायल; डायनामाइट के गोदाम में हुआ धमाका
Next Article
उत्तम चौधरी बने राजस्थान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन में दस राज्यों की इकाइयों में नई नियुक्तियां

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment