Language Settings

कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने तेज की तैयारी

2 hours ago

8

0

विशेष सत्र से पहले विपक्षी दलों ने भी अपनी रणनीति बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कांग्रेस ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। शुक्रवार शाम 4:30 बजे दिल्ली में कांग्रेस के संसदीय रणनीति समूह की बैठक निर्धारित की गई है। इसमें संसद के विशेष सत्र के दौरान पार्टी की रणनीति पर चर्चा होगी।वहीं, शनिवार को इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक प्रस्तावित है। इसमें विधेयक को लेकर विपक्ष की साझा रणनीति तय करने पर विचार किया जाएगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने बताया कि वह अपने पिता शरद पवार की तबीयत खराब होने के कारण इस बैठक में शामिल नहीं हो सकेंगी। अब सभी की निगाहें संसद के विशेष सत्र पर टिकी हैं। लोकसभा की सीटों में प्रस्तावित वृद्धि, महिला आरक्षण और राज्यों के प्रतिनिधित्व से जुड़े इस विधेयक पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच होने वाली बहस तथा मतदान से इसकी आगे की दिशा तय होगी।
-----------------------

Click here to Read More
Previous Article
लोकसभा में 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी, संख्या बढ़कर 815 होगी; 25 साल तक नहीं बदलेगा राज्यों का अनुपात
Next Article
अमेरिकी वायुसेना के संवेदनशील क्लाउड सिस्टम पर साइबर हमला, मिसाइलों और लड़ाकू विमानों से जुड़ा डेटा खतरे में

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment