Language Settings

खेल के मैदान से कैंटीन तक, युवाओं के बीच कर्नल राठौड़; सपनों, करियर और भविष्य पर खुलकर हुई बातचीत

1 day ago

27

0

-जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय में राज्यवर्धन का युवाओं से संवाद, खेल प्रतिभाओं का बढ़ाया उत्साह
जयपुर। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ शुक्रवार को जोबनेर स्थित श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर-महाविद्यालयीन खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने तथा बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।

मंच से कैंटीन तक पहुंचा संवाद

समारोह के बाद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ विश्वविद्यालय की कैंटीन में विद्यार्थियों के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने युवाओं के साथ सहज वातावरण में बैठकर उनके कॉलेज जीवन, रुचियों, करियर, चुनौतियों और भविष्य की आकांक्षाओं पर खुलकर बातचीत की। पढ़ाई के साथ खेल, नई संभावनाओं की तलाश और जीवन में आगे बढ़ने जैसे विषय इस संवाद का हिस्सा रहे। उन्होंने शिक्षकों से भी विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने, उन्हें उचित मार्गदर्शन देने और उनकी क्षमताओं के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने पर चर्चा की। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और चुनौतियों का सामना करने का साहस विकसित करते हैं। ये गुण केवल खेल के मैदान में ही नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया जैसी पहलों से देश में खेल संस्कृति को नई मजबूती मिली है। आज भारत के युवा अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन तथा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के मार्गदर्शन में राजस्थान सरकार युवाओं के लिए खेल, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

 

Click here to Read More
Previous Article
राजस्थान की पंचायत राजनीति में कांग्रेस का दबदबा, 419 में से 275 पंचायत समितियों में बहुमत; भाजपा 63 पर सिमटी
Next Article
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान के एमओयू और जल परियोजनाओं की समीक्षा की, 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment