Language Settings

नशे की लत से बाहर निकलकर राजा ने बदली जिंदगी, अब अस्पताल में लैब टेक्नीशियन बनकर कमा रहे 30 हजार रुपये

1 day ago

21

0


राष्ट्रीय कार्ययोजना के तहत मिला उपचार, परामर्श और रोजगार का सहयोग, पुनर्वास से आर्थिक आत्मनिर्भरता तक तय किया प्रेरणादायक सफर
बागलकोट। दृढ़ इच्छाशक्ति, सही मार्गदर्शन और संस्थागत सहयोग मिल जाए तो नशे की निर्भरता से जूझ रहा व्यक्ति भी अपनी जिंदगी को नई दिशा दे सकता है। कर्नाटक के बागलकोट जिले के 45 वर्षीय राजा (बदला हुआ नाम) की कहानी इसका प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आई है। कभी शराब की लत से परेशान रहे राजा ने परिवार के बेहतर भविष्य और सम्मानजनक जीवन की चाह में नशामुक्ति का रास्ता अपनाया। इसके लिए उन्होंने चिकित्सा सहायता और परामर्श प्राप्त किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की मादक पदार्थों की मांग में कमी के लिए राष्ट्रीय कार्ययोजना के तहत उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया गया। इस योजना के अंतर्गत बागलकोट के विद्यागिरी स्थित श्री मैत्री जिला नशामुक्ति केंद्र में उनका उपचार किया गया। यहां उन्हें चिकित्सा सुविधाओं, नियमित परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी सहायता के साथ पुनर्वास का अवसर मिला ।नशामुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने के बाद केंद्र ने उन्हें रोजगार से जोड़ने में भी मदद की। लगातार मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के परिणामस्वरूप राजा को एक अस्पताल में प्रयोगशाला तकनीशियन के रूप में नौकरी मिल गई। आज वह इस काम से लगभग 30 हजार रुपये प्रतिमाह कमा रहे हैं। नियमित आमदनी मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और अब वह अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रहे हैं।राष्ट्रीय कार्ययोजना का उद्देश्य नशे की समस्या से प्रभावित लोगों को केवल उपचार उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से दोबारा स्थापित करना भी है। इसके तहत जागरूकता, परामर्श, चिकित्सा, पुनर्वास और रोजगार से जोड़ने के प्रयास किए जाते हैं। राजा की कहानी बताती है कि नशामुक्ति के बाद रोजगार और आजीविका का अवसर उपलब्ध कराना कितना महत्वपूर्ण है। समय पर उपचार, निरंतर मार्गदर्शन और सम्मानजनक रोजगार किसी भी व्यक्ति को नई शुरुआत करने का अवसर दे सकते हैं।
--------------------------

 

Click here to Read More
Previous Article
किशोरियों और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नव्या-2.0 का शुभारंभ कल
Next Article
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण 29 नवंबर को, देशभर में जुटेंगे लाखों साइकिल प्रेमी

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment