Language Settings

किशोरियों और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नव्या-2.0 का शुभारंभ कल

1 day ago

21

0

24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 100 जिलों में चलेगा कौशल विकास अभियान, 16 से 25 वर्ष की युवतियों को मिलेगा प्रशिक्षण और रोजगार का अवसर
हरिद्वार। किशोरियों और युवतियों को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार तथा उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय शनिवार, 28 नवंबर को नव्या-2.0 अभियान की शुरुआत करेंगे। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित संस्कृत अकादमी सभागार में अपराह्न 3:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी संयुक्त रूप से इस पहल का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार की मंत्री रेखा आर्य और मदन कौशिक सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। नव्या-2.0 का विस्तार देश के 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 100 जिलों में किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से आकांक्षी, दुर्गम और वंचित क्षेत्रों की युवतियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस चरण में पात्र आयु सीमा 16 से 18 वर्ष से बढ़ाकर 16 से 25 वर्ष कर दी गई है। इसके तहत युवतियों को आधुनिक और रोजगारपरक क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें ड्रोन निर्माण, सौर ऊर्जा उपकरणों की स्थापना, फैशन डिजाइनिंग और अन्य गैर-पारंपरिक कार्य शामिल हैं।इस पहल का प्रायोगिक चरण जून 2025 में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से शुरू हुआ था। इसके तहत 19 राज्यों के 27 आकांक्षी जिलों की लगभग 1,200 किशोरियों को प्रशिक्षण दिया गया था।नए चरण में प्रशिक्षण के साथ डिजिटल साक्षरता, वित्तीय समझ, करियर मार्गदर्शन, अप्रेंटिसशिप और स्वरोजगार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कौशल भारत डिजिटल हब के माध्यम से लाभार्थियों का पंजीकरण, प्रशिक्षण, उपस्थिति और प्रमाणन की निगरानी की जाएगी। इससे प्रशिक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड में सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों और प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत निर्मित नए आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्घाटन भी किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य युवतियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करना है।
----------------

Click here to Read More
Previous Article
वैज्ञानिकों ने विकसित की रंग बदलने में सक्षम स्थिर श्वेत एलईडी तकनीक
Next Article
नशे की लत से बाहर निकलकर राजा ने बदली जिंदगी, अब अस्पताल में लैब टेक्नीशियन बनकर कमा रहे 30 हजार रुपये

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment