Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    फ्लोरल फिएस्टा” थीम पर शिक्षक दिवस का आयोजन

    1 hour ago

    कानोड़िया स्कूल ऑफ लॉ फॉर वीमेन, जयपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर “फ्लोरल फिएस्टा” थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगीत, मनोरंजन और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय निदेशक, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, प्राचार्या डॉ. वर्तिका अरोड़ा एवं सभी शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात छात्रसंघ अध्यक्ष मनवीर कौर ने सभी को संबोधित करते हुए शिक्षकों के योगदान और मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही विभिन्न मनोरंजक खेल, गायन एवं भावपूर्ण कविता की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

    कार्यक्रम का विशेष आकर्षण शिक्षकों की प्रस्तुतियां रहीं, जिनमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समारोह में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर शिक्षकों के व्यक्तित्व एवं उनके विशिष्ट योगदान को सम्मानित करते हुए बहुप्रतीक्षित टाइटल वितरण समारोह भी आयोजित किया गया। अशैक्षणिक स्टाफ सदस्यों को भी विशेष टाइटल प्रदान कर उनके योगदान के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया।

    महाविद्यालय निदेशक डॉ. रश्मि चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षक भी हर छात्रा से हमेशा कुछ ना कुछ सीखते हैं। प्राचार्या डॉ. वर्तिका अरोड़ा ने समस्त छात्राओं को इतने भव्य आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय की परम्पराओं को छात्र ही संभाल कर रखते व नए छात्रों को सिखाते हैं।

    समारोह के समापन अवसर पर शिक्षकों के लिए सरप्राइज डांस प्रस्तुति, विशेष वीडियो प्रदर्शन एवं केक कटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय छात्रा प्रनिल एवं तन्वी के द्वारा किया गया। अंत में पलक राज द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया। “फ्लोरल फिएस्टा” ने शिक्षक दिवस को उल्लास, सम्मान और आत्मीयता से भरते हुए सभी के लिए इसे एक यादगार अवसर बना दिया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    भाजपा राज में नगरपालिकाएं बनी भ्रष्टाचार का अड्डा: डोटासरा
    Next Article
    डॉ राधाकृष्णन की मूर्ति को फूल मालाओं से सुसज्जित करके माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment