Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भाजपा राज में नगरपालिकाएं बनी भ्रष्टाचार का अड्डा: डोटासरा

    1 hour ago

    पालिका चुनाव को लेकर पीसीसी अध्यक्ष ने करीब डेढ़ दर्जन वार्डों में किया जनसंपर्क, प्रत्याशियों के कार्यालयों का उद्घाटन

    लक्ष्मणगढ़. नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा ने शनिवार को लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में व्यापक जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

    डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुशासन से आमजन परेशान है और नगरपालिकाओं की व्यवस्थाएं बदहाल हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में नगरपालिकाएं भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई हैं। शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है, रास्तों में जगह-जगह गड्ढे हैं और आमजन मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है।

    उन्होंने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में नरोदड़ा और मानासी को शामिल किए जाने के बावजूद वहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। करीब आठ माह बीत जाने के बाद भी सफाई और रोशनी की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। वहीं, सीवरेज व्यवस्था को लेकर भी कोई ठोस प्लान नहीं बनाया गया है। डोटासरा ने कहा कि केवल क्षेत्र का विस्तार कर देने से विकास नहीं होता, बल्कि नए शामिल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना भी सरकार और नगरपालिका की जिम्मेदारी है।

    करीब डेढ़ दर्जन वार्डों में पहुंचे डोटासरा

    पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा ने शनिवार को नरोदड़ा सहित लक्ष्मणगढ़ के ब्रह्मानंद बगीची, बंजारा बस्ती और सरकारी अस्पताल क्षेत्र में जनसंपर्क किया। उन्होंने करीब डेढ़ दर्जन वार्डों का दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया तथा मतदाताओं से संवाद किया।

    उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि वार्ड स्तर पर जनता के बीच जाकर स्थानीय समस्याओं को समझें और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाएं। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने डोटासरा का स्वागत भी किया।

    कार्यक्रमों में पीसीसी जिला प्रभारी विशाल जांगिड़, सह प्रभारी पीएल प्रजापति, मुस्तफा कुरैशी, बनवारी पाण्डेय सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रत्याशी मौजूद रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    संत सुंदर दास जी महाराज की सुंदर चालीसा एवं आरती को गाया भजन सम्राट अनूप जलोटा एवं अंतर्राष्ट्रीय भजन गायिका अनीता खंडेलवाल ने
    Next Article
    फ्लोरल फिएस्टा” थीम पर शिक्षक दिवस का आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment