Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    संत सुंदर दास जी महाराज की सुंदर चालीसा एवं आरती को गाया भजन सम्राट अनूप जलोटा एवं अंतर्राष्ट्रीय भजन गायिका अनीता खंडेलवाल ने

    1 hour ago

    जयपुर.

    एक ऐतिहासिक एवं गौरवमयी धरोहर खंडेलवाल समाज के कुल शिखर संत, परम पूज्य संत सुंदर दास जी महाराज की सुंदर चालीसा एवं आरती की रिकॉर्डिंग एवं शूटिंग कर पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा एवं अंतर्राष्ट्रीय भजन गायिका अनीता खंडेलवाल ने डुएट स्वर में अपनी भावपूर्ण आवाज़ से सजाया है। इसका अत्यंत सुंदर, मधुर एवं भक्तिमय संगीत संयोजन विवेक प्रकाश जी ने किया है। वहीं अभिनेत्री अपूर्वा खंडेलवाल ने अपने शानदार अभिनय एवं भावपूर्ण प्रस्तुति से इस वीडियो को और भी जीवंत, आकर्षक एवं मनमोहक बना दिया। संत सुंदर दास जी महाराज की सुंदर चालीसा एवं आरती को सुमधुरा सखी सहेली मंच की और से बनाया गया है! सुमधुरा सखी सहेली मंच की प्रमुख मधु खंडेलवाल ने बताया कि सुंदर चालीसा एवं आरती केवल एक भक्ति रचना नहीं, बल्कि हमारे खंडेलवाल समाज की आस्था, श्रद्धा, गौरव, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का एक अनमोल एवं ऐतिहासिक दस्तावेज़ है। हम सभी के लिए यह परम सौभाग्य और गौरव का विषय है कि संत सुंदर दास जी महाराज की पावन स्मृति एवं उनकी भक्ति परंपरा को संगीत और कला के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रार्थना है कि संत सुंदर दास जी महाराज की कृपा और आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे तथा यह पावन रचना आने वाली पीढ़ियों के लिए भी श्रद्धा, भक्ति और प्रेरणा का स्रोत बने।

    संत सुंदर दास जी महाराज की सुंदर चालीसा एवं आरती के इस भक्ती मय कृति को लेकर अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता ( तुंगा वाले), अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कट्टा, अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वेश्यमहासभा के प्रधानमंत्री चंद्र प्रकाश खंडेलवाल, अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा पत्रिका के मुख्य संपादक राम निरंजन खुटेटा, अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी तथा कुलसचिव, सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, गैंगटोक, सिक्किम, प्रोफेसर रमेश कुमार रावत, अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय युवा सयोजक शरद फरसोईया,सुमधुरा सखी सहेली मंच की प्रमुख मधु खंडेलवाल, म्यूचुअल फण्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन कोऑर्डिनेशन ग्रुप (MACG) के अखिल भारतीय अध्यक्ष राजेश कूलवाल, सीएआईटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारी लाल खंडेलवाल, कार्यालय मंत्री रामकिशोर खूंटेटा, आजीवन संरक्षकगण हनुमान सहाय ओढ, कृष्ण मोहन खंडेलवाल, ललित खंडेलवाल, राकेश कूलवाल, राम स्वरूप ताम्बी, राम बाबू गुप्ता, भवन संयोजक रमेश चंद्र सौखिया व संयुक्त मंत्री नितिन खंडेलवाल भरतपुर, कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल एडवोकेट मथुरा, कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारीलाल खंडेलवाल (डीग), महासभा के पूर्व प्रधानमंत्री राकेश रावत दिल्ली,पूर्व प्रधानमंत्री नरेश खंडेलवाल मंडी गोविंदगढ़ सहित अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छतीसगढ़, झारखंड, आसाम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, सहित अनेक प्रदेश एवं कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, रतलाम, मुंबई, राजनंद गाव, सहित देश के अनेक प्रमुख शहरों से अनेक पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, आजीवन सदस्यों ने खुशी व्यक्त की है एवं भजन सम्राट अनूप जलोटा एवं अंतर्राष्ट्रीय भजन गायिका अनीता खंडेलवाल सहित समस्त टीम को बधाई दी है! मधु खण्डेलवाल सुमधुरा सखी सहेली मंच के अथक प्रयास से यह सपना साकार हो पाया!

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    जगतगुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय का अष्टम दीक्षांत समारोह राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की अध्यक्षता में आज 9,422 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्री
    Next Article
    भाजपा राज में नगरपालिकाएं बनी भ्रष्टाचार का अड्डा: डोटासरा

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment