Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    स्वामी विवेकानंद खेल महोत्सव का उत्साहपूर्ण समापन, 252 प्रतिभागियों एवं 49 टीमों की सहभागिता

    14 hours ago

    जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पौंड्रिक नगर, जयपुर महानगर द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय "स्वामी विवेकानंद खेल महोत्सव" का रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। महोत्सव में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों एवं युवाओं ने सहभागिता कर खेल भावना, अनुशासन और संगठनात्मक एकता का प्रभावशाली परिचय दिया।

    खेल महोत्सव का शुभारंभ जयपुर महानगर के सह कार्यवाह रूपसिंह के सान्निध्य में हुआ। वहीं दूसरे दिवस आयोजित टीम प्रतियोगितियों का संचालन एवं मार्गदर्शन जयपुर महानगर के सह महानगर कार्यवाह अशोक शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ।

    समापन समारोह की मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी जाह्नवी मेहरा रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता के विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और राष्ट्रभाव का भी निर्माण करते हैं। स्वस्थ, सशक्त और संगठित समाज के निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

     

    दो दिवसीय खेल महोत्सव में आयोजित एकल प्रतियोगिताओं में 252 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जबकि दूसरे दिन आयोजित टीम प्रतियोगिताओं में 49 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में कबड्डी, चक्रिका छू, रस्सा-कस्सी, वलय गोल सहित विभिन्न पारंपरिक भारतीय खेलों का आयोजन किया गया।

    खेल महोत्सव की विशेषता यह रही कि पौंड्रिक नगर की सभी बस्तियों से खिलाड़ियों एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण, सौहार्द एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिताओं को गरिमापूर्ण बनाया।

    महोत्सव का संयोजन पुष्पेंद्र राठौड़ ने किया, जबकि संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व नगर संघचालक वैद्य केदारनाथ शर्मा ने संभाला। उनके कुशल नेतृत्व तथा कार्यकर्ताओं के समर्पित सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। आयोजन के अंत में उपस्थित सभी स्वयंसेवकों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    मेहनत को मिली मंजिल” — रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थी का प्रतिष्ठित फार्मा कंपनी में चयन
    Next Article
    इंटरनेशनल कैमेस्ट्री ओलम्पियाड में 4 में से 3 गोल्ड मैडल एलन स्टूडेंट्स को, भारत रैंक-1 पर

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment