Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मेहनत को मिली मंजिल” — रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थी का प्रतिष्ठित फार्मा कंपनी में चयन

    15 hours ago

    जयपुर। रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीतापुरा, जयपुर के बी. फार्मा अंतिम वर्ष के छात्र अनूप सिंह गौड़ का चयन सन फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में सेल्स एग्जीक्यूटिव पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से संस्थान में हर्ष का माहौल है तथा विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने चयनित छात्र को शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल अधिकारी डॉ. वैभव सक्सेना ने बताया कि महाविद्यालय का प्लेसमेंट सेल विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित कंपनियों, अस्पतालों तथा शैक्षणिक संस्थानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्किल डेवलपमेंट, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे वे उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें।

    संस्थान के चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराना ने छात्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि "हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करना है। विद्यार्थियों की यह सफलता संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण व्यवस्था का परिणाम है।"

    वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराना ने कहा कि "विद्यार्थियों की उपलब्धियां संस्थान के लिए गर्व का विषय हैं। हम उन्हें केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि सफल करियर के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास भी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

    प्राचार्य प्रो. डॉ. ताराचंद एवं महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों ने चयनित छात्र अनूप सिंह गौड़ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छात्र अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से संस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक गौरवान्वित करेगा।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    कोटा के कार्तिक का कोविड में बदला मन
    Next Article
    स्वामी विवेकानंद खेल महोत्सव का उत्साहपूर्ण समापन, 252 प्रतिभागियों एवं 49 टीमों की सहभागिता

    Related स्वास्थ्य Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment