Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति पर आधारित फिल्म 'The Echoes of Silence' के पोस्टर का विमोचन

    1 hour ago

    अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका ने की सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के अभिनय की सराहना

    • ज्ञानसंजीवनी ट्रस्ट और जी इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव एंड मीडिया आर्ट्स (ZICMA) की अनूठी पहल

    जयपुर। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका ने ज्ञानसंजीवनी ट्रस्ट एवं टेक्निकल पार्टनर 'जी इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव एंड मीडिया आर्ट्स' (Zee Institute of Creative and Media Arts) द्वारा प्रस्तुत फिल्म 'The Echoes of Silence' के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने फिल्म की अनूठी थीम और इसमें शामिल सामाजिक संदेश की भूरि-भूरि सराहना की।

    इस अवसर पर ज्ञानसंजीवनी ट्रस्ट की डायरेक्टर डॉ. साधना शर्मा एवं फिल्म के लेखक व निर्देशक माधव शर्मा ने बताया कि यह फिल्म आज के समय की दो सबसे बड़ी चुनौतियों—मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) एवं नशामुक्ति पर आधारित है। फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें अभिनय करने वाले सभी कलाकार जयपुर के गांधी नगर स्थित सरकारी विद्यालय 'राजकीय राजा रामदेव पोद्दार उच्च माध्यमिक विद्यालय' के विद्यार्थी हैं। इन छात्रों ने अपनी कला के माध्यम से समाज को एक बड़ा संदेश देने का प्रयास किया है।

    पोस्टर विमोचन के इस गरिमामयी कार्यक्रम में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:

    • कैलाश चंद्र यादव, अतिरिक्त आयुक्त, कॉलेज शिक्षा

    • डॉ. कृष्ण कुमार कुमावत, राज्य समन्वयक, एनएसएस (NSS)

    • डॉ. हरबीर सिंह डागुर, ओएसडी (OSD), एमजीआईजीएसएस (MGIGSS)

    इसके साथ ही कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय, राजस्थान के वित्तीय सलाहकार, समस्त संयुक्त निदेशक एवं विभिन्न प्रभारी अधिकारीगण भी इस कार्यक्रम के साक्षी बने। सभी अतिथियों ने सरकारी स्कूल के बच्चों के इस हुनर और ज्ञानसंजीवनी ट्रस्ट के इस सामाजिक प्रयास को बेहद सराहनीय और प्रेरणादायी बताया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय के सेंटर फॉर जेंडर स्टडीज़ की पहल, डॉ. स्वीटी माथुर ने विद्यार्थियों को लैंगिक समानता के प्रति किया जागरूक

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment