Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय के सेंटर फॉर जेंडर स्टडीज़ की पहल, डॉ. स्वीटी माथुर ने विद्यार्थियों को लैंगिक समानता के प्रति किया जागरूक

    1 hour ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के सेंटर फॉर जेंडर स्टडीज़ की ओर से डॉल्फिन्स हाई स्कूल, प्रताप नगर में “लैंगिक संवेदनशीलता एवं जागरूकता” विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में लैंगिक समानता, सामाजिक समावेशिता और समान अवसरों के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम में सेंटर संयोजक डॉ. स्वीटी माथुर ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए जेंडर संवेदनशीलता, लैंगिक रूढ़ियों, समान अधिकारों और पारस्परिक सम्मान जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने सरल एवं रोचक उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि घर और विद्यालय में लड़के-लड़कियों के साथ समान व्यवहार करना तथा सभी को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने के अवसर देना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने ऐसे सामाजिक विचारों पर चर्चा की, जिनमें कुछ कार्यों को केवल लड़कियों या लड़कों से जोड़कर देखा जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को इन रूढ़ियों पर प्रश्न उठाने, एक-दूसरे की क्षमताओं का सम्मान करने और भेदभाव रहित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान ‘मुस्कान’ फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, जिसके माध्यम से बेटियों के प्रति सामाजिक पूर्वाग्रहों, कन्या भ्रूण हत्या और लैंगिक भेदभाव जैसे गंभीर मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में एक खेल.गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को एक दूसरे के साथ से ही आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कुल 162 विद्यार्थियों ने भाग लिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना और लैंगिक समानता के मूल्यों को विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया। विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य सेजलीन रेजीनॉल्ड ने डॉ. स्वीटी माथुर को स्मृति चिह्न भेंट किया। सेंटर सदस्य डॉ. दमयंती सोढ़ा, डॉ. साक्षी शर्मा, डॉ. सुरभि माथुर और डॉ. पूर्वा भारद्वाज की कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका रही।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित
    Next Article
    मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति पर आधारित फिल्म 'The Echoes of Silence' के पोस्टर का विमोचन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment