Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एमजीडी में ऑल इंडिया आईपीएससी गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट शुरू, देशभर के 11 प्रतिष्ठित स्कूलों की टीमें आमने-सामने

    2 hours ago

    महारानी गायत्री देवी (एमजीडी) गर्ल्स स्कूल में ऑल इंडिया आईपीएससी अंडर-19 गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की पूर्व कप्तान व कोच शीबा मैग्गोन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

    समारोह की शुरुआत में स्कूल बैंड और एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद सभी प्रतिभागी टीमों के आकर्षक मार्च पास्ट के साथ मुख्य अतिथि ने विधिवत रूप से टूर्नामेंट के शुरू होने की घोषणा की। खिलाड़ियों ने एमजीडी टीम कैप्टन नंदिनी चौधरी के साथ खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने की शपथ ली। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न सिर्फ फिटनेस बढ़ाते हैं बल्कि जीवन में नेतृत्व और टीम भावना भी सिखाते हैं।

    चार दिनों तक चलने वाले इस नेशनल टूर्नामेंट में मेजबान एमजीडी गर्ल्स स्कूल सहित देशभर के 11 प्रमुख स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं। इनमें द डेली कॉलेज (इंदौर), द एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल (इंदौर), मॉडर्न स्कूल (बाराखंभा रोड, नई दिल्ली), डीपीएस (मथुरा रोड, नई दिल्ली), यादवेन्द्र पब्लिक स्कूल (मोहाली), मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल (राई), हैदराबाद पब्लिक स्कूल (बेगमपेट), द लॉरेंस स्कूल (लवडेल) और राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल (जोधपुर) की टीमें कोर्ट पर अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी।

    स्कूल डायरेक्टर श्रीमती अर्चना एस. मनकोटिया एवं प्राचार्या श्रीमती प्रमेंद्र खंगारोत ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उद्घाटन के तुरंत बाद पहले दिन के रोमांचक लीग मुकाबलों की शुरुआत हुई जिनके परिणाम कुछ इस प्रकार रहे :- मैच 1 (पूल बी): एचपीएस, बेगमपेट ने मॉडर्न स्कूल, नई दिल्ली को 34-09 के बड़े अंतर से मात देकर जीत दर्ज की।

     ​मैच 2 (पूल ए): द लॉरेंस स्कूल, लवडेल ने वाईपीएस, मोहाली को 44-24 के स्कोर से हराया।

     ​मैच 3 (पूल बी): डीपीएस, मथुरा रोड ने एकतरफा मुकाबले में वाईपीएस, पटियाला को 23-04 से शिकस्त दी।

     ​मैच 4 (पूल ए): मेजबान एमजीडी गर्ल्स स्कूल, जयपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डेली कॉलेज, इंदौर को 48-11 से पराजित किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    डॉ. बद्री नारायण जाट को International Teacher Excellence Award - Season II - 2026 से सम्मान
    Next Article
    राजकीय रामचंद्र खेतान पॉलिटेक्निक कॉलेज में 'EV सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' का प्रदर्शन, पोर्टेबल EV चार्जिंग टेक्नोलॉजी का हुआ अनावरण

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment