Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जेईई-मेन 2027 : जनवरी सेशन के लिए 7 लाख से अधिक आवेदन

    3 hours ago

    26 फीसदी स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन ड्राॅप, नहीं जमा करवाई फीस, 22 नवम्बर अंतिम तिथि

    एनआरआई के लिए पासपोर्ट से आवेदन का मौका

    कोटा. देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। लगातार बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स आवेदन कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से भी स्टूडेंट्स को लगातार समय रहते आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एनटीए के अनुसार अब तक 12 नवम्बर दोपहर 12 बजे तक 6.70 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। इसमें से 4.90 लाख ने फीस जमा करवा दी है, करीबन 26 प्रतिशत यानी 1.80 लाख स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिन्होंने रजिस्ट्रेशन फीस जमा नहीं की है। साथ ही पहले सेशन के लिए करीब 7 लाख से अधिक आवेदन हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवम्बर है।

    एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि पहली बार यह देखने में आया कि बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स आवेदन के दौरान रजिस्ट्रेशन करने के बाद परीक्षा फीस जमा नहीं कर रहे हैं। इसके कई कारण सामने आ रहे हैं। इस वर्ष पहली बार एनटीए की ओर से आवेदन प्रक्रिया में कई बदलाव किए गए हैं।

    एनटीए ने पहली बार स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन पूर्ण करने के उपरान्त भी आवेदन में कोई गलती होने पर दुबारा नया आवेदन करने का अवसर दिया है। ऐसे में संभव है बड़ी संख्या में स्टूडेंट जिन्होंने आवेदन के दौरान नाम, माता-पिता का नाम, अकेडमिक डिटेल्स, फोटो, मीडियम, कैटेगिरी संबंधित दस्तावेज का विवरण देने में कोई भी गलती की है तो यह स्टूडेंट आवेदन शुल्क जमा नहीं करके पुनः रजिस्ट्रेशन करते दिखाई दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त लाइव फोटो मिसमैच होने के कारण भी बच्चे पुनः आवेदन कर रहे हैं। कई स्टूडेंट्स ऐसे सामने आ रहे हैं, जिन्होंने आधार कार्ड में फोटो, नाम बाद में अपडेट करवाया और पुराने आधार कार्ड से आवेदन कर दिया, ऐसे स्टूडेंट्स भी पुनः आवेदन करते दिखाई दे रहे हैं।

    इन सब कारणों के चलते कुल रजिस्ट्रेशन संख्या एवं आवेदन फीस जमा कर पूर्ण रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या में बड़ा अंतर का गया है, जबकि स्टूडेंट्स को आवेदन के दौरान हुई, कई गलतियों का करेक्शन विण्डो के दौरान करेक्शन का मौका मिलता है। ऐसे में एनटीए को करेक्शन विण्डो में होने वाले पर्टिकूलर्स में करेक्शन का नोटिफिकेशन जारी कर स्टूडेंट्स को अवगत करवाना चाहिए ताकि आवेदन में हुई त्रुटियों के कारण स्टूडेंट्स नया रजिस्ट्रेशन करने से बचें।

    स्टूडेंट्स को चाहिए कि अगर उन्होंने आवेदन में कुछ ऐसी मिस्टैक कर दी है जिनका करेक्शन विण्डो के दौरान करेक्शन संभव है तो अनावश्यक नया आवेदन करने से बचें।

    एनआरआई के लिए पासपोर्ट से आवेदन का मौका

    जेईई-मेन में बड़ी संख्या में एनआरआई, ओसीआई स्टूडेंट्स हर साल परीक्षा देते हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स को पूर्व में आधार, पैन एवं ड्राइविंग लाइसेंस से ही डिजि लाॅकर के माध्यम से आवेदन करने का मौका दिया गया था। आमतौर पर प्रवासी परिवारों के इन स्टूडेंट्स के पास इनमें से कोई आईडी प्रुफ नहीं होता है। ऐसे में स्टूडेंट्स की मांग पर एनटीए ने इन्हें पासपोर्ट के माध्यम से आवेदन करने का विकल्प दे दिया है, जिसका अलग से वेब लिंक जारी किया गया है।

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    At Least Two Dead, Several Feared Trapped After Three-Storey Building Collapses in New York's Brooklyn
    Next Article
    Owaisi and Chandrashekhar Azad Form Samajik Parivartan Morcha, Name Azad as Uttar Pradesh Chief Ministerial Face for 2027 Polls

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment