Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रबी सीजन में विद्युत मांग के अनुरूप विद्युतगृहों की सभी इकाइयों से पूर्ण क्षमता पर उत्पादन के निर्देश दिये

    8 hours ago

    आरवीयूएन के सीएमडी देवेंद्र श्रृंगी ने किया कोटा और छबड़ा के विद्युत गृहों का निरीक्षण
    -कोयला भंडार बढ़ाने एवं मशीनों का बेहतर संचालन सुनिश्चित करने पर दिया जोर
    -कोटा में बीईएसएस कार्य शीघ्र पूरा करने पर दिया जोर
    जयपुर। राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  देवेंद्र श्रृंगी ने सोमवार एवं मंगलवार को कोटा थर्मल और छबड़ा स्थित दोनों ताप विद्युत गृहों का विस्तृत निरीक्षण किया। 1240 मेगावाट क्षमता के कोटा थर्मल और 2320 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाले छबड़ा थर्मल के दोनों विद्युत गृहों की सभी इकाइयों का दौरा कर उन्होंने उत्पादन व्यवस्था एवं परिचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।
     
    उन्होंने विद्युत गृहों की सभी उत्पादन इकाइयों का बेहतर रखरखाव एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने तथा उन्हें पूर्ण क्षमता के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बढ़ती विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सभी इकाइयों की उपलब्धता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
    सीएमडी  शृंगी ने कोटा एवं छबड़ा विद्युत गृहों के कोयला स्टॉक का जायजा लेते हुए कोयले की आपूर्ति एवं दैनिक खपत का विस्तृत विश्लेषण किया। उन्होंने भविष्य की विद्युत मांग को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त कोयला भंडार सुनिश्चित करने तथा कोयले के स्टॉक में वृद्धि करने के निर्देश दिए, ताकि विद्युत उत्पादन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आए।
     
    उन्होंने कोटा थर्मल प्लांट परिसर स्थित एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ETP) का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की समीक्षा की तथा शेष कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने भारतीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) द्वारा मान्यता प्राप्त कोटा थर्मल के प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र की सुविधाओं एवं प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक उन्नत एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया, ताकि कार्मिकों के तकनीकी कौशल में निरंतर वृद्धि हो सके।
     
    सीएमडी ने कोटा में सकतपुरा स्थित बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) परियोजना का भी निरीक्षण किया तथा इसके निर्माण एवं स्थापना से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
     
    सीएमडी ने छबड़ा थर्मल के डीएम-आरओ संयंत्र (विलवणीकरण एवं विपरीत परासरण संयंत्र) का भी निरीक्षण किया तथा इसके प्रभावी एवं सुचारु संचालन के निर्देश दिए।
     
    आगामी रबी सीजन में विद्युत मांग में संभावित वृद्धि को देखते हुए  शृंगी ने कोटा एवं छबड़ा विद्युत गृहों की सभी इकाइयों से पूर्ण क्षमता के अनुरूप विद्युत उत्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं।

     

    निरीक्षण के दौरान कोटा  थर्मल और छबड़ा थर्मल विद्युत गृहों के समस्त वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    वन राज्यमंत्री ने किया सामान्य चिकित्सालय में बनने वाले नवीन नेत्र चिकित्सा भवन का शिलान्यास
    Next Article
    Chief Minister Celebrates Bhai-Dooj with BSF Jawans BSF is a Strong Sentinel of the Nation’s Sovereignty, Integrity, and National Pride Women Jawans Set a New Example of Courage, Discipline, and Dedication in Difficult Circumstances

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment