Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजकीय रामचंद्र खेतान पॉलिटेक्निक कॉलेज में 'EV सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' का प्रदर्शन, पोर्टेबल EV चार्जिंग टेक्नोलॉजी का हुआ अनावरण

    2 hours ago

    राजकीय रामचंद्र खेतान पॉलिटेक्निक कॉलेज में 'EV सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' का प्रदर्शन, पोर्टेबल EV चार्जिंग टेक्नोलॉजी का हुआ अनावरण

    जयपुर:

    राजकीय रामचंद्र खेतान पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जयपुर में एचवीआरडीसी (HVRDC) द्वारा स्थापित 'एचवीआरडीसी सेंटर फॉर एडवांस इलेक्ट्रिकल मोबिलिटी सिस्टम' का राजस्थान सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने प्रदर्शन किया गया।

    स्वदेशी पोर्टेबल EV चार्जिंग तकनीक का हुआ अनावरण

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, राजस्थान सरकार के उद्योग आयुक्त  नीलाभ सक्सेना द्वारा एचवीआरडीसी की पेटेंटेड पोर्टेबल EV चार्जिंग टेक्नोलॉजी का अनावरण किया गया। यह स्वदेशी तकनीक इलेक्ट्रिक वाहन को चार्जिंग स्टेशन तक ले जाने के बजाय, 'चार्जिंग को वाहन तक पहुँचाने' की अवधारणा पर आधारित है। इसे भविष्य के EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है।

    तीन प्रमुख तकनीकों का प्रदर्शन और व्यावहारिक अनुभव

    कार्यक्रम में एचवीआरडीसी द्वारा तीन प्रमुख तकनीकों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें हाथों से सीखने वाली EV लैब, इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक पर आधारित व्यावहारिक मॉडल और पेटेंटेड पोर्टेबल चार्जिंग यूनिट शामिल रहे। हब मोटर, बैटरी पैक, कंट्रोलर और थ्रॉटल जैसे कंपोनेंट्स के माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहन के संचालन और ऊर्जा प्रवाह की कार्यप्रणाली को समझाया गया। इससे विद्यार्थियों को हार्डवेयर के माध्यम से प्रैक्टिकल लर्निंग और रिसर्च का अवसर मिलेगा।

    वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि रहे मौजूद

    कार्यक्रम के दौरान तकनीकी शिक्षा विभाग के उप सचिव सुरजानी शर्मा, सेंटर फॉर इलेक्ट्रॉनिक गवर्नेंस के निदेशक डॉ. अविनाश पवार, एचवीआरडीसी के फाउंडर एवं CEO आकाश कुमार किरोड़ी, मेंटर संजय कुमार झा (सेवानिवृत्त IPS), मेंटर आनंद कुमार किरोड़ी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शिवांश झा, ओएसडी कुंजी लाल स्वामी, खेतान पॉलिटेक्निक प्रधानाचार्य  विनोद कुमार जांगिड़ और खेतान एलुमिनाई के अध्यक्ष जी. पी. शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश शेडवाल थे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    एमजीडी में ऑल इंडिया आईपीएससी गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट शुरू, देशभर के 11 प्रतिष्ठित स्कूलों की टीमें आमने-सामने
    Next Article
    मध्यावधि अवकाश में शिक्षकों को पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव ड्यूटी लगाने की ऐवज में नियम अनुसार उपार्जित अवकाश अथवा क्षतिपूर्ति अवकाश देने की करी माँग

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment