Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ‘‘युवाओं के लिए रोजगार क्षमता संवर्धन’’ विषयक 14 दिवसीय कार्यशाला का सफल समापन

    2 hours ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के सेंटर फॉर करियर गाइडेंस, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ने नांदी फाउंडेशन के महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के सहयोग से आयोजित ‘‘युवाओं के लिए रोजगार क्षमता संवर्धन’’ विषयक 14 दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह कार्यशाला 22 सितम्बर, 2026 से 5 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित की गई, जिसका प्रमुख उद्देश्य अंतिम वर्ष की छात्राओं में रोजगारपरक दक्षताओं, आत्मविश्वास, व्यावसायिक व्यवहार तथा कार्यस्थल की अपेक्षाओं के अनुरूप आवश्यक कौशलों का विकास करना था। कार्यशाला प्रारंभतः 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के रूप में नियोजित थी, किंतु छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता, निरंतर सीखने की अभिरुचि तथा प्रशिक्षण गतिविधियों के प्रति उनकी सक्रिय प्रतिक्रिया को देखते हुए इसे अतिरिक्त चार दिनों के लिए विस्तारित किया गया। नांदी फाउंडेशन के ट्रेनर श्री संजय शर्मा के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण सत्रों में प्रभावी संचार कौशल, जीवन कौशल, व्यावसायिक शिष्टाचार, आत्मविश्वास निर्माण, टीमवर्क, समस्या-समाधान तथा साक्षात्कार कौशल जैसे रोजगार के लिए आवश्यक प्रमुख आयामों पर विशेष बल दिया गया। प्रशिक्षण को व्यावहारिक एवं सहभागिता पूर्ण बनाने के लिए इंटरैक्टिव गतिविधियों, अनुभवात्मक शिक्षण, समूह-चर्चाओं तथा करियर-केंद्रित अभ्यासों को शामिल किया गया। कार्यशाला में 58 छात्राओं ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को न केवल रोजगार के लिए आवश्यक तकनीकी एवं सॉफ्ट स्किल्स से परिचित कराया गया, बल्कि उन्हें अपने व्यक्तित्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने, आत्मविश्वास के साथ संवाद करने तथा कार्यस्थल की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। समापन सत्र में छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्रशिक्षण ने उनके आत्मविश्वास, संचार क्षमता, साक्षात्कार कौशल तथा रोजगार के प्रति दृष्टिकोण को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया। छात्राओं ने कार्यक्रम को अपने व्यावसायिक भविष्य की तैयारी की दिशा में उपयोगी एवं मार्गदर्शक पहल बताते हुए आयोजकों और प्रशिक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं को कार्यशाला के सफल समापन पर बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम उच्च शिक्षा को रोजगारपरक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं को प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास का वास्तविक जीवन में प्रभावी उपयोग करने तथा उपलब्ध रोजगार अवसरों के लिए निरंतर स्वयं को तैयार करते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सेंटर फॉर करियर गाइडेंस, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट की संयोजिका डॉ. आकांक्षा गंडा ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षक एवं सहयोगी संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं की रोजगार क्षमता को सुदृढ़ करने तथा उन्हें उद्योग एवं कार्यस्थल की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार करने के लिए सेंटर द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की कौशल-विकास एवं करियर-उन्मुख गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यशाला के सफल समापन के अवसर पर सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    इग्नू पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी
    Next Article
    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय में कैलीग्राफी कार्यशाला का आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment