Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जगतगुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय का अष्टम दीक्षांत समारोह राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की अध्यक्षता में आज 9,422 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्री

    1 hour ago

    37 शोधार्थियों को पीएच.डी. तथा दो विभूतियों को मानद् डी.लिट् उपाधि से किया जाएगा सम्मानित

    जयपुर। जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय का अष्टम दीक्षांत समारोह आज 7 सितम्बर प्रातः 11.बजे केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता राजस्थान के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागड़े करेंगे।

    दीक्षांत समारोह में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. मदनमोहन झा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. गुंजन सोनी उपस्थित रहेंगे अनुसंधान केंद्र निदेशक प्रो. राजधर मिश्र ने बताया कि राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागड़े द्वारा दो विशिष्ट विभूतियों को मानद् डी.लिट्. उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। इनमें सुप्रसिद्ध संत, विद्वान एवं समाजसेवी ब्रह्मर्षि श्री गुरुवानन्द स्वामी महाराज तथा प्रख्यात संस्कृतज्ञ पूर्व कुलपति प्रो. रमेशकुमार पाण्डेय को डी लिट विद्यावाचस्पति की मानद् उपाधि से सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के 37 शोधार्थियों को विद्यावारिधि (पीएच.डी.) की उपाधि प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को 12 स्वर्ण पदक तथा एक कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुल 13 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। बी.पी. मौर्य स्मृति पुरस्कार तथा डॉ.सागरमल जूनीवाल स्मृति पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। दोनों पुरस्कारों के अंतर्गत 5,100-5,100 रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

    विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. शम्भु कुमार झा ने बताया कि अष्टम दीक्षांत समारोह के अवसर पर कुल 9,422 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें साहित्य एवं संस्कृति संकाय, वेद-वेदांग संकाय, दर्शन संकाय, श्रमण विद्या संकाय, शिक्षा संकाय तथा आधुनिक ज्ञान-विज्ञान संकाय के विद्यार्थी शामिल हैं।

    उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में शास्त्री (बी.ए.) षष्ठ सेमेस्टर के 2,509, आचार्य द्वितीय वर्ष के 1,289, बी.ए./बी.एससी. योग के 22, एम.ए./एम.एससी. योग के 96, शिक्षाशास्त्री (बी.एड.) द्वितीय वर्ष के 5,354, शास्त्री शिक्षाशास्त्री चतुर्थ वर्ष के 81, शिक्षाचार्य (एम.एड.) चतुर्थ सेमेस्टर के 11 तथा 37 पीएच.डी. शोधार्थी शामिल हैं।दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के अधिकारी, संकायाध्यक्ष,शिक्षक, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 148 शिक्षकों का हुआ सम्मान
    Next Article
    संत सुंदर दास जी महाराज की सुंदर चालीसा एवं आरती को गाया भजन सम्राट अनूप जलोटा एवं अंतर्राष्ट्रीय भजन गायिका अनीता खंडेलवाल ने

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment