Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 148 शिक्षकों का हुआ सम्मान

    1 hour ago

    शिक्षक दिवस 2026 पर प्रिंसिपल्स एंड टीचर्स अवॉर्ड के 15वें संस्करण का भव्य आयोजन

    सात वरिष्ठ शिक्षकों को प्रदान किया गया माला माथुर मेमोरियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन एजुकेशन

    जयपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों एवं शिक्षाविदों के सम्मान में प्रिंसिपल्स एंड टीचर्स अवॉर्ड 2026 के 15वें संस्करण का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन थार सर्वोदय संस्थान, सिम्पली जयपुर एवं रघु सिन्हा माला माथुर चैरिटी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में किया गया।

    समारोह की मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार की पूर्व मंत्री एवं अभिनेत्री बीना काक रहीं। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों के योगदान को नमन करते हुए कहा, “शिक्षकों का सम्मान अपनी संस्कृति का सम्मान है।” उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे समाज के संस्कार, मूल्यों और भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    आयोजक सोमेंद्र हर्ष ने कहा कि, “प्रिंसिपल्स एंड टीचर्स अवॉर्ड का 15वां संस्करण शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत, समर्पण और उपलब्धियों को सम्मान देने की एक महत्वपूर्ण पहल रहा। शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाले नहीं, बल्कि समाज के भविष्य का निर्माण करने वाले मार्गदर्शक होते हैं। वे विद्यार्थियों में ज्ञान विकसित करने के साथ-साथ उन्हें प्रेरित करते हैं और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करते हैं।”

    इस वर्ष के समारोह में प्री-स्कूल, सरकारी एवं निजी विद्यालयों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की अलग-अलग श्रेणियों से कुल 148 शिक्षकों को प्रिंसिपल्स एंड टीचर्स अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। इनमें राजस्थान के जयपुर से 68 शिक्षक शामिल रहे। इसके अलावा जोधपुर, अजमेर, बाड़मेर, सिरोही, पाली, भीलवाड़ा, ब्यावर, करौली, सीकर, किशनगढ़, लक्ष्मणगढ़, हनुमानगढ़, जैसलमेर और जालोर से लगभग 46 शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं दिल्ली, लखनऊ, वृंदावन, छत्तीसगढ़ और बहरोड़ से लगभग 27 शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया गया।

    यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के समर्पण, उत्कृष्ट कार्य, नवाचार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनके योगदान को रेखांकित करता है।

    रघु सिन्हा माला माथुर चैरिटी ट्रस्ट के ट्रस्टी सुधीर माथुर ने बताया कि समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित करने वाले सात वरिष्ठ शिक्षकों को विशेष रूप से माला माथुर मेमोरियल “लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन एजुकेशन” से सम्मानित किया गया।उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास है, जिन्होंने वर्षों तक ज्ञान, संस्कार और शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस वर्ष प्रो. बी.के. शर्मा, डॉ. दीपक सक्सेना, डॉ. रश्मि पाटनी, डॉ. जयश्री भार्गव, श्रीमती अनुराधा टंडन, डॉ. सिद्धार्थ मोथड़िया एवं श्रीमती लवलीना सोगानी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

    थार सर्वोदय संस्थान की ट्रस्टी अंशु हर्ष ने कहा कि, “प्रिंसिपल्स एंड टीचर्स अवॉर्ड का उद्देश्य उन शिक्षकों को सम्मानित करना है, जो अपने ज्ञान, समर्पण और निरंतर प्रयासों से विद्यार्थियों के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस वर्ष विशेष रूप से ऐसे वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपना जीवन शिक्षा और नई पीढ़ी को ज्ञान देने के लिए समर्पित किया है।”

    समारोह को विद्यार्थियों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने और भी विशेष बना दिया। एम.जी.डी. स्कूल की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। वहीं मान्या लखानी ने हुला हूप की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। पदमा ने राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत किया

    अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता, सम्मान और स्नेह को अभिव्यक्त किया।

    कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. ज्योति जोशी ने किया ।

    प्रिंसिपल्स एंड टीचर्स अवॉर्ड पिछले 15 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और प्राचार्यों को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बना हुआ है। इसके 15वें संस्करण के माध्यम से भी इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा जगत के समर्पित कर्मयोगियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    सेंटर फॉर जेंडर स्टडीज ने अनलर्निंग जेंडरः स्टीरियोटाइप्स एंड सोशल एक्सपेक्टेशंस पर जागरूकता सत्र का हुआ आयोजन
    Next Article
    जगतगुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय का अष्टम दीक्षांत समारोह राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की अध्यक्षता में आज 9,422 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्री

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment