Language Settings

ग्रुप केप्टिन अशोक कुमार को पीएचडी

9 months ago

533

0

ग्रुप केप्टिन अशोक कुमार को पीएचडी

मोदी विश्वविद्यालय लक्ष्मणगढ़ के स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के शोधार्थी अशोक कुमार ने अपनी पीएचडी (डाक्टरेट ऑफ फिलॉस्फी) का कार्य पूरा किया, उन्होंने अपना शोधकार्य ''एन्हान्सिंग एंटरप्राइज़ सिक्योरिटी : इनसाइड थ्रेट प्रेडिक्शन यूसिंग मशीन लर्निंग '' विषय पर पूर्ण किया है। यह शोध कार्य उन्होंने विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा संजीव पटवा एवं विस्फ्ल्क्स प्राइवेट लिमिटेड जयपुर के सीनियर मैनेजर डा सुनील कुमार जांगिड़ के निर्देशन में पूर्ण किया है । बाह्य परीक्षक के रूप में जम्मू विश्वविद्यालय से पधारे प्रो विनोद शर्मा ने थीसिस का परिक्षण किया , 23 फरवरी , 2026 को विश्वविद्यालय ने पीएचडी अवार्ड का नोटिफिकेशन जारी किया गया । अशोक कुमार ने यह उपलब्धि अपने इंडियन एयरफोर्स से ग्रुप केप्टिन के पद से रिटायर होने के पश्चात् प्राप्त की, इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट प्रो आशुतोष भारद्वाज तथा संकाय डीन प्रो प्रतीक भांति ने उनकी इस उपलब्धि को सराहा ।

Click here to Read More
Previous Article
एक महीने के प्ररेणा अभियान 2.0 के अंतर्गत आंगनबाड़ी में आने वाली धात्री माताओं, प्रेग्नेंट महिलाओं, 0 से 6 माह के बच्चों
Next Article
लखनऊ में ‘ब्लू ड्रम’ की दहशत: बेटे ने पिता की हत्या कर शव के टुकड़े किए, घर से बरामद हुआ ड्रम

Related शिक्षा Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment