Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इग्नू दूरस्थ शिक्षा (ODL) मोड के अंतर्गत पाँच नए करियर केंद्रित कार्यक्रम प्रारंभ

    1 month ago

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), द्वारा दूरस्थ शिक्षा (ODL) मोड के अंतर्गत पाँच नए करियर केंद्रित कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। इनमें दो स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम, दो स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम तथा एक स्नातक डिग्री कार्यक्रम शामिल हैं। डॉ. ममता भाटिया, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय केंद्र जयपुर ने बताया कि एम.एससी. डेटा साइंस एवं एनालिटिक्स (MSCDSA) दो वर्षीय कार्यक्रम है, जो संगणनात्मक एवं सांख्यिकीय कौशलों के माध्यम से वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान पर केंद्रित है। मास्टर ऑफ आर्ट्स इन ह्यूमन वैल्यूज एंड एथिक्स (MAHUE) नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप दो वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रम है। पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन भारतीय दर्शन (PGDBD) तथा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन वेस्ट मैनेजमेंट (PGDWAM) एक वर्षीय कार्यक्रम हैं। इसके अतिरिक्त बी.एससी. फैब्रिक एवं एपेरल डिजाइन (BSCFFAD) तीन वर्षीय स्नातक कार्यक्रम है, जो रचनात्मक एवं उद्योगोन्मुखी करियर के लिए उपयोगी है।

     

    उन्होंने यह भी बताया की जनवरी 2026 सत्र के लिए नवीन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी 2026 कर दी गई है। द्वितीय/तृतीय वर्ष अथवा द्वितीय से छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को 28 फरवरी से पूर्व पुनः पंजीकरण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

    इसके अतिरिक्त, इग्नू द्वारा मार्च 2026 में 39वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में दिसंबर 2024 एवं जून 2025 सत्रांत परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को उपाधियाँ एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ignou.ac.in/ अथवा क्षेत्रीय केंद्र जयपुर से rcjaipur@ignou.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    इग्नू द्वारा दूरस्थ शिक्षा (ODL) मोड के अंतर्गत पाँच नए करियर केंद्रित कार्यक्रम प्रारंभ
    Next Article
    एलुमनाई स्पोर्टस लीग 2026 के बैडमिटन एवं क्रिकेट का खिताब खेतान वॉरियर्स ने जीता

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment