Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एलुमनाई स्पोर्टस लीग 2026 के बैडमिटन एवं क्रिकेट का खिताब खेतान वॉरियर्स ने जीता

    1 week ago

    खेतान पॉलिटेक्निक कॉलेज जयपुर एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा आयोजित कपकजा स्पोर्टस लीग 2026 का भव्य आयोजन 21 और 22 फरवरी को क्रमशः कैप बैडमिंटन एकेडमी और जयपुरिया क्रिकेट एकेडमी पर संपन्न हुआ । 

    21 फरवरी को कैप एकेडमी में बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई जिसमे खेतान वॉरियर्स की टीम कप्तान राजीव भार्गव के नेतृत्व में खैतान फ्रंटियर्स को हराकर विजेता रही|

    गरिमा यादव सर्वोत्तम महिला खिलाड़ी तथा हर्षित यादव सर्वोत्तम पुरुष खिलाड़ी चुने गए|

    22 फ़रवरी को जयपुरिया क्रिकेट एकेडमी पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,जिसका उदघाटन ओ.पी. हरकुट पूर्व प्रधानाचार्य खेतान पॉलीटेक्निक कॉलेज जयपुर द्वारा किया गया । 

    एसोसिएशन अध्यक्ष जी पी शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा ये पाँचवा स्पोर्टस टूर्नामेंट आयोजित किया गया जिसमे एसोसिएशन के सदस्यों और उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया |

    उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से एलूमनी सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल और व्यापारिक संबंध मजबूत होते हैं तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है । 

     

    स्पोर्टस कमिटी प्रमुख रघुवीर सिंह ने बताया कि इस लीग में ऑक्शन प्रक्रिया द्वारा 4 संतुलित टीमें बनाई गई थी जिसमे हर वर्ग और श्रेणी के खिलाड़ी शामिल किये गये थे जिससे मैच संतुलित और रोमांचक हो सके । 

     

    एसोसिएशन महासचिव दिनेश चन्द सैनी ने अवगत कराया कि रोमांचक फाइनल मुकाबले में खेतान वॉरियर्स की टीम ने अजय सिंह के नेतृत्व में खेतान फ्रंटियर्स को 8 विकेट से हराकर मुकाबला जीता । 

    मैन ऑफ़ दी टूर्नामेंट एवं सर्वाधिक छक्के लगाने का खिताब अमित कवीश्वर ने जीता | बेस्ट बैट्समैन अमित कवीश्वर, बेस्ट बॉलर सुनील खज्जा एवं बेस्ट फ़ील्डर मोहित मुद्गल रहें । 

     

    पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अमित कक्कड़ चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी ने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की|

    समारोह की गेस्ट ऑफ़ ऑनर श्रीमती अनिता कक्कड़ एडिशनल डायरेक्टर डी आर आई & ई ओ रही|

    एसोसिएशन उपाध्यक्ष प्रयागराज विजयवर्गीय एवं मीडिया प्रभारी अजय शर्मा द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया|

    Click here to Read More
    Previous Article
    इग्नू दूरस्थ शिक्षा (ODL) मोड के अंतर्गत पाँच नए करियर केंद्रित कार्यक्रम प्रारंभ
    Next Article
    वी एम ओ यू: M.Sc. तथा B.Ed. के लिए ऑनलाइन आवेदन का आखिरी मौका ,27 फरवरी तक भर सकते है फॉर्म

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment