Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वी एम ओ यू: M.Sc. तथा B.Ed. के लिए ऑनलाइन आवेदन का आखिरी मौका ,27 फरवरी तक भर सकते है फॉर्म

    1 month ago

    कोटा| वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के एम.एस.सी तथा बी. एड.पाठ्यक्रम के सत्र जनवरी 2026 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन का अंतिम अवसर दिया गया हैं|निदेशक विज्ञान व तकनीकी विद्यापीठ प्रो. अनुराधा दुबे ने बताया कि विश्विद्यालय के M.Sc.(बॉटनी,केमिस्ट्री, फिजिक्स तथा जूलॉजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संबंधित विषय में B.Sc. पास होना अनिवार्य है | इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी VMOU की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक की सहायता से पांच सौ रूपए आवेदन शुल्क अदा कर अपना फॉर्म 27 फरवरी तक भर सकते हैं| 

    *पात्रता व प्रवेश नियम*

    संयोजक प्राणी शास्त्र डॉ 

    संदीप हुड्डा ने बताया कि अप्लाई करने से पूर्व अभ्यर्थी ऑनलाइन उपलब्ध गाइडलाइन तथा पात्रता शर्तें अच्छे से पढ़ लेवे| एम.एस.सी में प्रवेश के लिए संबंधित विषय में बी एस सी पास होना अनिवार्य हैं| परिणाम का इंतजार कर रहे या वर्तमान में बी एस सी में अध्ययनरत अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते |अभ्यर्थी का प्रवेश मेरिट,उसके द्वारा भरे गए अध्ययन केंद्रों के विकल्प, राजस्थान सरकार के आरक्षण नियमों, तथा उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा| एम.एस.सी में विश्विद्यालय के विभिन्न अध्ययन केंद्रों में बॉटनी मे 325, जूलॉजी में 325, फिजिक्स में 300 तथा केमिस्ट्री में 500 सीटें हैं|अभ्यर्थी को अपनी रुचि के विषय में उपलब्ध सभी सेंटरों के विकल्प अपनी वरीयता के हिसाब से भरने आवश्यक हैं| पात्र अभ्यर्थी एम.एस.सी. के किसी एक विषय में ही अप्लाई कर सकते है| 

    *दूरस्थ बी. एड. पाठ्यक्रम में आवेदन का भी अंतिम अवसर*

    शिक्षा विद्यापीठ की निदेशक प्रो कीर्ति सिंह ने बताया कि बी. एड. पाठ्यक्रम की पांच सौ सीटों पर भी प्रवेश में आवेदन की भी अंतिम तिथि 27 फरवरी ही है | जिसमें सेवारत प्राइमरी शिक्षक जिन्होंने नियमित रूप से डी एल एड कोर्स किया है तथा स्नातक योग्यता रखते है, वे आवेदन कर सकते हैं|प्रवेश का आधार स्नातक परीक्षा में प्राप्त अंक तथा लागू आरक्षण नियम होंगे|

    *कैसे करे आवेदन*

     आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी अपने सभी मूल दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतिलिपि ,पहचान पत्र,फोटो तथा हस्ताक्षर की सॉफ्ट कॉपी अपने पास रखे | अन्य पिछड़ा वर्ग , अति पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थी सुनिश्चित करे कि उनका प्रमाण पत्र एक साल से पुराना न हो| जारी होने की तिथि एक वर्ष से पूर्व होने पर वेबसाइट पर उपलब्ध घोषणा पत्र भरकर अपलोड करें| राज्य सरकार के नियमानुसार किसी भी परिस्थिति में तीन साल से पुराना प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा|आवेदन अभ्यर्थी स्वयं ऑनलाइन अथवा राजस्थान में स्थित किसी भी ई-मित्र केंद्र से कर सकते हैं| राजस्थान से बाहर के अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकते है , लेकिन उन्हें आरक्षण का लाभ देय नहीं होगा|

    Click here to Read More
    Previous Article
    एलुमनाई स्पोर्टस लीग 2026 के बैडमिटन एवं क्रिकेट का खिताब खेतान वॉरियर्स ने जीता
    Next Article
    राजस्थान लोक सेवा आयोग सहायक आचार्य ए.बी.एस.टी. एवं वनस्पति विज्ञान में राजस्थान विश्वविद्यालय के प्रशासनिक सेवा भर्ती पूर्व-प्रशिक्षण केंद्र (ए.पी.टी.सी) का उत्कृष्ट परिणाम

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment