Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान लोक सेवा आयोग सहायक आचार्य ए.बी.एस.टी. एवं वनस्पति विज्ञान में राजस्थान विश्वविद्यालय के प्रशासनिक सेवा भर्ती पूर्व-प्रशिक्षण केंद्र (ए.पी.टी.सी) का उत्कृष्ट परिणाम

    1 month ago

    राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक आचार्य लेखा शास्त्र एवं व्यावसायिक सख्यिकी (ए.बी.एस.टी) और वनस्पति विज्ञान परीक्षा में राजस्थान विश्वविद्यालय के प्रशासनिक सेवा भर्ती पूर्व-प्रशिक्षण केंद्र (ए.पी.टी.सी) के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। केंद्र से परीक्षा में सम्मिलित (ए.बी.एस.टी.) में कुल 40 विद्यार्थियों में से 09 विद्यार्थियों ने तथा वनस्पति विज्ञान में कुल 32 विधार्थियों में से 14 विधार्थियों का सफलतापूर्वक चयन हुआ, जो केंद्र के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

    एपीटीसी द्वारा अभ्यर्थियों हेतु अभिविन्यास एवं मॉक साक्षात्कार प्रशिक्षण कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन केंद्र की निदेशक डॉ. निर्मला कुमारी मीणा एवं उप-निदेशक डॉ. अनूप कुमावत के निर्देशन में संपन्न हुआ।

    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को साक्षात्कार प्रक्रिया की समुचित समझ, प्रभावी उत्तर देने की रणनीति, व्यवहारिक कौशल विकास तथा आत्मविश्वास निर्माण से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करना था।

    कार्यक्रम के अंतर्गत विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक सत्र आयोजित किए गए। मॉक साक्षात्कार के दौरान विशेषज्ञो ने प्रतिभागियो से वास्तविक साक्षात्कार की तर्ज पर प्रश्न पूछे तथा उन्हे व्यक्तिगत फीडबैक प्रदान किया, जिससे आत्ममूल्यांकन एवं सुधार के पर्याप्त अवसर प्राप्त हुए।

    इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 72 (ए.बी.एस.टी में 40 तथा वनस्पति विज्ञान में 32) प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रतिभागियों को वास्तविक साक्षात्कार जैसा वातावरण प्रदान किया गया, जिससे उनके प्रस्तुतिकरण कौशल एवं उत्तर देने की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ।

    केंद्र निदेशक डॉ निर्मला कुमारी मीणा ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ आचार्यों द्वारा उच्चस्तरीय साक्षात्कार प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक एवं गार्गदर्शक बताया।

    केन्द्र निदेशक, उप-निदेशक एवं संकाय सदरयों ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    वी एम ओ यू: M.Sc. तथा B.Ed. के लिए ऑनलाइन आवेदन का आखिरी मौका ,27 फरवरी तक भर सकते है फॉर्म
    Next Article
    छात्रहित में बोर्ड परीक्षाओं की अतिरिक्त उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर रोक लगवाने बाबत्

    Related रिजल्ट Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment