Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    छात्रहित में बोर्ड परीक्षाओं की अतिरिक्त उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर रोक लगवाने बाबत्

    2 months ago

    आज राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के प्रशासनिक अध्यक्ष एवं मुख्य संरक्षक सियाराम शर्मा ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर करी शिकायत 

    माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा, 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने के संबंध में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा परिवीक्षकों के पालनार्थ दिशा-निर्देश जारी किये गये थे, जिसके बिन्दु संख्या 07 के उप बिन्दु संख्या 03 में निर्देशित किया गया है कि परिवीक्षक प्रतिदिन न्यूनतम 30 उत्तरपुस्तिकाओं का अंकन करें तथा कार्य पूर्ण करने की अन्तिम तिथि का पूर्णतया पालना करेगें। सम्पूर्ण उत्तरपुस्तिकाओं के बण्डल प्राप्त करने की तिथि से 17 दिवस में मूल्यांकन पूर्ण कर, अंक ऑनलाइन भिजवायें। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा पृथक से आदेश जारी कर, प्रतिदिन 60 उत्तरपुस्तिकायें जांचने के निर्देश दिये गये है, जो न तो व्यवहारिक है और न ही न्यायसंगत है।

     

    वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की परीक्षाओं के साथ-साथ कक्षा 05वीं और कक्षा 08वीं बोर्ड की परीक्षायें भी चल रही है तथा अधिकांश शिक्षक एसआईआर में व्यस्त है। साथ ही 7 मार्च, 2026 से स्थानीय परीक्षायें भी प्रारंभ हो रही है। स्थानीय परीक्षाओं से लेकर परिणाम बनाने की जिम्मेदारी भी शिक्षकों की ही है

     

     

     

    संगठन के महामंत्री नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि 30 उत्तरपुस्तिकाओं के स्थान पर 60 उत्तरपुस्तिकाओं के जांचने के आदेश जारी करने से विद्यार्थियों के साथ न्याय होना संभव नहीं है। जल्दबाजी में मूल्यांकन में गलती होने पर परिवीक्षकों को ही दण्डित किया जाता है, इसलिए 60 उत्तरपुस्तिकाओं के जांचने के आदेश पर तुरन्त रोक लगायी जावे।

     

    माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के जिस अधिकारी के द्वारा 60 उत्तरपुस्तिकाओं के जांचने के आदेश जारी किये गये है, उस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जावे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान लोक सेवा आयोग सहायक आचार्य ए.बी.एस.टी. एवं वनस्पति विज्ञान में राजस्थान विश्वविद्यालय के प्रशासनिक सेवा भर्ती पूर्व-प्रशिक्षण केंद्र (ए.पी.टी.सी) का उत्कृष्ट परिणाम
    Next Article
    30,000 से अधिक स्टूडेंट्स और 1,000 से ज़्यादा देशभर से आए छात्रों ने जेयू रिदम 2026 में लिया हिस्सा

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment