Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शिक्षा के साथ संस्कार, व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण पर मिला विशेष मार्गदर्शन, 450 से अधिक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

    2 hours ago

     

    दौसा। शिक्षा केवल डिग्री या अच्छे अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, सशक्त व्यक्तित्व, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। जब शिक्षा के साथ सही मार्गदर्शन, सकारात्मक सोच, अनुशासन और आत्मविश्वास का समावेश होता है, तभी विद्यार्थी जीवन की हर चुनौती का आत्मविश्वास के साथ सामना करते हुए सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं।इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज, जयपुर द्वारा 'लक्ष्य' लाइफ चेंजिंग मोटिवेशनल सेमिनार, निःशुल्क पर्सनल करियर काउंसलिंग, प्रतिभा सम्मान एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन रावत पैलेस, आगरा रोड दौसा में किया गया।कार्यक्रम में बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज, जयपुर के प्रोफेसर संजय बियानी ने विद्यार्थियों को प्रेरक संबोधन देते हुए जीवन में लक्ष्य निर्धारण, सकारात्मक सोच, अनुशासन और आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में केवल पुस्तक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, समय प्रबंधन और नैतिक संस्कार भी सफलता के लिए आवश्यक हैं।कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक, शिक्षाविद् एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 450 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को करियर के विविध विकल्पों, उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, व्यक्तित्व विकास, संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता, समय प्रबंधन तथा सफलता के व्यावहारिक सूत्रों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। इसके साथ ही निःशुल्क पर्सनल करियर काउंसलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी रुचि, योग्यता और भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप सही करियर चुनने के लिए विशेषज्ञ सलाह भी प्रदान की गई।आयोजकों ने कहा कि प्रत्येक बच्चा अपने भीतर असीम प्रतिभा लेकर जन्म लेता है। आवश्यकता केवल उसे सही दिशा, उचित अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराने की है। यदि बच्चों को समय पर सही मार्गदर्शन और सकारात्मक शिक्षा मिले तो वे न केवल अपने परिवार, बल्कि समाज, जिले, प्रदेश और देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं।

    मुख्य अतिथि मनीषा जैमन मैडम (सहायक निदेशक माध्यिक शिक्षा) तथा प्राइवेट स्कूल संघ के जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रभारी, शिक्षक आदि उपस्थित रहे!

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय के ईसीएच इन्क्यूबेशन सेंटर में पाँच दिवसीय मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारम्भ
    Next Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 08 अगस्त तक बढ़ाई गई

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment