Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान विश्वविद्यालय के ईसीएच इन्क्यूबेशन सेंटर में पाँच दिवसीय मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारम्भ

    2 hours ago

    जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के ईसीएच इन्क्यूबेशन सेंटर एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME), भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 3 अगस्त से 7 अगस्त तक आयोजित होने वाले पाँच दिवसीय मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (MDP) का शुभारम्भ आज ईसीएच इन्क्यूबेशन सेंटर में हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयनित 25 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

    कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रख्यात वैज्ञानिक एवं नैसी (NASI) के मानद वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. एस. एल. कोठारी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री तरुण कुमार भटनागर, आईईडीएस, सहायक निदेशक, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, जयपुर उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमती अनिला चौरड़िया (एमएसएमई) की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. सुमिता कच्छावा, समन्वयक, ईसीएच इन्क्यूबेशन सेंटर, ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी परिवेश में उद्यमों के विकास के लिए प्रबंधन कौशल, नवाचार तथा आधुनिक तकनीकों का समुचित उपयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों से इस प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

    मुख्य अतिथि प्रो. एस. एल. कोठारी ने अपने संबोधन में कहा कि नवाचार आधारित उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति का प्रमुख आधार है तथा ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्यमियों को अपने व्यवसाय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    विशिष्ट अतिथि श्री तरुण कुमार भटनागर ने एमएसएमई मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, वित्तीय सहायता, तकनीकी सहयोग एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए प्रतिभागियों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुनील छिंपा ने बताया कि पाँच दिवसीय यह मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम विशेष रूप से मौजूदा स्टार्टअप्स, उद्यमियों एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के रणनीतिक विस्तार (Strategic Expansion), व्यवसाय की स्केल-अप रणनीतियों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के प्रभावी उपयोग, डिजिटल परिवर्तन, व्यवसाय प्रबंधन, विपणन, वित्तीय योजना तथा नवाचार आधारित विकास पर केंद्रित है। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान, केस स्टडी, समूह चर्चा एवं व्यावहारिक सत्र आयोजित किए जाएंगे।

    इस अवसर पर दीपक कुमार शर्मा, तकनीकी अधिकारी, सहित ईसीएच इन्क्यूबेशन सेंटर के अधिकारी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    श्रावण का पहला सोमवार: देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने किया रुद्राभिषेक
    Next Article
    शिक्षा के साथ संस्कार, व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण पर मिला विशेष मार्गदर्शन, 450 से अधिक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment