Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 08 अगस्त तक बढ़ाई गई

    2 hours ago

    जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय की विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित यूरेटपीजी-2026 (URATPG-2026) के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि विद्यार्थियों के हित में 03 अगस्त 2026 से बढ़ाकर 08 अगस्त 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) कर दी गई है। यूरेटपीजी-2026 की संयोजक डॉ. नीकी चतुर्वेदी ने बताया कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध प्राप्त हुआ था। इन अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आवेदन की तिथि में पाँच दिन की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है, ताकि अधिकाधिक पात्र अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकें। उन्होंने यह भी बताया कि जिन अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र भरने के पश्चात किसी प्रकार का संशोधन आवश्यक होगा, उन्हें 09 एवं 10 अगस्त 2026 को ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन (Correction) का अवसर प्रदान किया जाएगा। संयोजक ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित विस्तारित अवधि के भीतर अपना ऑनलाइन आवेदन समय पर पूर्ण करें तथा अंतिम समय की तकनीकी असुविधाओं से बचने के लिए अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    शिक्षा के साथ संस्कार, व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण पर मिला विशेष मार्गदर्शन, 450 से अधिक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    Next Article
    अग्रवाल पी.जी. कॉलेज, जयपुर एवं WWF इंडिया के मध्य एमओयू संपन्न

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment