Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रावत ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में ‘फ्रेशर्स गाला-2026’ का भव्य आयोजन

    1 hour ago

    रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच मोहित चौधरी बने मिस्टर फ्रेशर, आइना ढाका चुनी गईं मिस फ्रेशर

    जयपुर। रावत ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके उत्साहवर्धन के लिए ‘फ्रेशर्स गाला-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन बी.एस. रावत, श्रीमती निर्मला रावत, निदेशक श्री हेमेन्द्र सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत, डॉ. कल्पना रावत एवं डॉ. अक्षिता रावत ने किया।

    समारोह में राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास एवं राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राखी राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं मिस फ्यूजन इंडिया-2026 की विजेता अंशु चौधरी, स्किल डेवलपमेंट विशेषज्ञ श्री मधुसूदन दाधीच, मिस राजस्थान, मिस ग्लोबल इंडिया एवं मिस ओशियन वर्ल्ड के आयोजक श्री योगेश मिश्रा तथा डॉ. अखिल शुक्ला, एडवोकेट, राजस्थान उच्च न्यायालय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

    कार्यक्रम का सांस्कृतिक आगाज गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कैटवॉक के साथ पंजाबी, हरियाणवी एवं राजस्थानी नृत्यों की प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति के विविध रंगों को जीवंत कर दिया। नवागंतुक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।

    कार्यक्रम के दौरान विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों की प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास एवं प्रस्तुति कौशल का मूल्यांकन किया गया। अंत में मोहित चौधरी को ‘मिस्टर फ्रेशर-2026’ तथा आइना ढाका को ‘मिस फ्रेशर-2026’ चुना गया।

    कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्या डॉ. शीला चौधरी, डॉ. नीतू जैमन एवं भूपेन्द्र जैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय जीवन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास निर्माण एवं प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

    समारोह का समापन सभी नवागंतुक विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    5 वे श्री श्याम वार्षिक महोत्सव की तेयारिया को अंतिम रूप, 26 को आएंगे खाटू वाले श्याम, पूरे करेंगे सब के काम

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment